भोपालमध्य प्रदेशशिक्षा और करियर

MP Recruitment : उच्च शिक्षा विभाग में 4 हजार से ज्यादा पद खाली, 2053 पदों पर निकली भर्ती

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने 2053 पदों पर भर्ती निकाली है। फिलहाल, प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग में 4 हजार से अधिक पद खाली हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने रोस्टर फाइनल कर एमपीपीएससी को भर्ती प्रस्ताव भेज दिया है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि विभाग में जल्द ही 4 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी। विभाग में 2053 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रोस्टर फाइनल कर एमपीपीएससी को भर्ती का प्रस्ताव ऑनलाइन भेजा जा चुका है। पहले चरण में सहायक प्राध्यापक के विभिन्न विषयों के 1669 पद, ग्रंथपाल के 255 एवं खेल अधिकारी के 129 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि अराजपत्रित संवर्ग के रिक्त पद कर्मचारी चयन मंडल से भरे जाएंगे।

बता दें कि दो चरणों में खाली पद भरे जाएंगे। पहले चरण में 2053 पद भरे जा रहे हैं। दूसरे चरण में शेष पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, यह पद कब भरे जाएंगे, इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

कब निकलेंगी भर्ती

जानकारी के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव MPPSC को भेज दिया है। इस संबंध में जल्द ही विज्ञापन भी जारी किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो दिसंबर खत्म होने से पहले यानी इसी साल इस संबंध में भर्ती निकल जाएंगी।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button