ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

MP News : दतिया में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस; इंदरगढ़ थाने में पदस्थ था कांस्टेबल

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में एक पुलीस आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने सरकारी राइफल से गले में गोली मारी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार सुबह 7 बजे की है। आरक्षक थाने के पहरे की ड्यूटी पर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्यों की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक विवेक शर्मा इंदरगढ़ थाने में पदस्थ था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सभी आला अफसर मौके पर पहुंचे। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। कांस्टेबल के खुद को गोली मारने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button