PlayBreaking News

बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का बड़ा शिकंजा:9 ठिकानों पर एक साथ छापे

आय से 258% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, आलीशान मकान, कई फैक्ट्रियां, दफ्तर और संपत्तियां जांच के दायरे में
Follow on Google News
9 ठिकानों पर एक साथ छापे
इन्सेट में शिवराम सेमिल अधीक्षण यंत्री जिनके घर कार्यवाई हुई

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (पश्चिम डिस्कॉम) के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना समेत 9 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। प्रारंभिक जांच में अधिकारी पर वैध आय सकहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप सामने आए हैं। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

33 साल की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति का आरोप

लोकायुक्त को मिली शिकायत के अनुसार शिवराम सेमिल ने अपने 33 वर्ष के सेवाकाल में वैध आय की तुलना में अत्यधिक संपत्ति अर्जित की। जांच में सामने आया कि करीब 2 करोड़ रुपए के वैध वेतन के मुकाबले उन्होंने 7.16 करोड़ रुपए से अधिक का व्यय किया, जो आय से लगभग 258 प्रतिशत अधिक है।

UK New PM: एंडी बर्नहैम बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स III से मुलाकात के बाद संभाली सत्ता

सिलिकॉन सिटी में आलीशान तीन मंजिला मकान

सर्च के दौरान इंदौर की सिलिकॉन सिटी स्थित सी-44 पर आरोपी का करीब 1.20 करोड़ रुपए की लागत से बना तीन मंजिला आलीशान मकान मिला। इसके अलावा शहर में कई व्यावसायिक कार्यालय भी जांच के दायरे में हैं।

 

Peoples Update Special : दानिश हिल्स की पहाड़ी पर बढ़ा लैंडस्लाइड का खतरा! दरक रही जमीन, रिटेनिंग वॉल में चौड़ी दरारें, रहवासियों में दहशत

बेटों और बहू के नाम पर फैक्ट्रियों का नेटवर्क

लोकायुक्त जांच में सामने आया कि आरोपी के पुत्र शुभम सेमिल के नाम पीथमपुर सेक्टर-3 में 'शुभम इलेक्ट्रिकल' नाम से ट्रांसफॉर्मर निर्माण फैक्ट्री संचालित हो रही है, जिसकी अनुमानित लागत 1.25 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसी तरह पुत्रवधु और अन्य परिजनों के नाम 'कर्निश पावरजोन' फर्म पंजीकृत मिली है, जिसके नाम पर पीथमपुर में औद्योगिक भूखंड और नई फैक्ट्री का निर्माण चल रहा है। इस पर अब तक करीब 1 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

MP Government Schools: ढाई महीने बाद भी 26 लाख से ज्यादा बच्चों को पूरी किताबें नहीं, 8.15 लाख छात्र अब तक एक भी पुस्तक से वंचित

धार में भी करोड़ों का निवेश

जांच में उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र (धार) में दामाद और पुत्र के नाम से 'एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स' तथा 'कृष्णा पावर' के नाम से औद्योगिक इकाइयां भी मिली हैं। यहां भी करोड़ों रुपए का निवेश सामने आया है। इसके अलावा रिश्तेदार के नाम से संचालित 'ए-वन इलेक्ट्रिकल' फैक्ट्री की भी जांच की जा रही है।

सीहोर: सवा लाख महामृत्युंजय मंत्रों से गूंजा गोपेश्वर महादेव मंदिर, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ दिव्य रुद्राभिषेक

कार्यालय, प्लॉट और इलेक्ट्रिक कार भी मिली

लोकायुक्त को सिलिकॉन सिटी, अंजनी नगर और देवास नाका क्षेत्र में कंपनियों के कार्यालय मिले हैं। इसके अलावा ओमैक्स सिटी में प्लॉट, महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार और अन्य चल-अचल संपत्तियां भी जांच में सामने आई हैं। मुरैना स्थित दो मंजिला मकान की तलाशी ग्वालियर लोकायुक्त टीम ले रही है।

9 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

लोकायुक्त की कार्रवाई इंदौर के 4, पीथमपुर के 2, धार के 2 और मुरैना के 1 ठिकाने सहित कुल 9 स्थानों पर एक साथ की गई। कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देशन में किया गया। अलग-अलग टीमों में डीएसपी और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts