UK New PM:एंडी बर्नहैम बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स III से मुलाकात के बाद संभाली सत्ता

एंडी बर्नहैम ने किंग चार्ल्स III से मुलाकात के बाद ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर पदभार संभाल लिया। कीर स्टारमर के इस्तीफे के बाद सत्ता का औपचारिक हस्तांतरण हुआ।
एंडी बर्नहैम बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स III से मुलाकात के बाद संभाली सत्ता
एंडी बर्नहैम बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री

ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम  ने सोमवार को आधिकारिक रूप से यूनाइटेड किंगडम (UK) के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। पिछले सप्ताह लेबर पार्टी का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने किंग चार्ल्स III से बकिंघम पैलेस में मुलाकात की, जहां उन्हें नई सरकार बनाने का औपचारिक निमंत्रण मिला। इससे पहले निवर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अपना इस्तीफा किंग चार्ल्स III को सौंप दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके साथ ही ब्रिटेन में सत्ता का औपचारिक हस्तांतरण पूरा हो गया।

बकिंघम पैलेस ने की पुष्टि

बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह किंग चार्ल्स III ने कीर स्टारमर से मुलाकात की। इस दौरान स्टारमर ने प्रधानमंत्री और फर्स्ट लॉर्ड ऑफ द ट्रेजरी के पद से इस्तीफा दिया, जिसे हिज मैजेस्टी ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद एंडी बर्नहैम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया।

बिना विरोध चुने गए लेबर पार्टी के नेता

56 वर्षीय एंडी बर्नहैम को पिछले सप्ताह बिना किसी विरोध के लेबर पार्टी का नेता चुना गया था। वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे और उन्हें हाउस ऑफ कॉमन्स में लेबर पार्टी के 403 सांसदों में से 379 सांसदों का समर्थन मिला। बर्नहैम वर्तमान में ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर हैं और अब वह जल्द ही अपनी नई कैबिनेट का गठन करेंगे। वर्ष 2016 के बाद से वह ब्रिटेन के सातवें प्रधानमंत्री बने हैं जबकि पिछले चार वर्षों में यह देश के पांचवें प्रधानमंत्री हैं।

ये भी पढ़ें: भारत-ब्रिटेन FTA लागू: सस्ती होंगी लग्जरी कारें, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्कॉच व्हिस्की और कई विदेशी सामान, आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?

स्थिर और जिम्मेदार राजनीति का वादा

पद संभालने के बाद एंडी बर्नहैम ने देश में स्थिर, जिम्मेदार और भरोसेमंद शासन देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आर्थिक मजबूती, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार और राजनीतिक स्थिरता को प्राथमिकता देगी।

कीर स्टारमर ने भावुक अंदाज में दी विदाई

प्रधानमंत्री पद छोड़ने से पहले कीर स्टारमर ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट से अपना अंतिम संबोधन दिया। उन्होंने कहा मेरा काम पूरा हो गया है। अब मैं देश की जिम्मेदारी एंडी बर्नहैम को सौंप रहा हूं और उन्हें मेरा पूरा समर्थन रहेगा। स्टारमर ने यह भी कहा कि वह अपने कार्यकाल में हासिल उपलब्धियों पर गर्व महसूस करते हैं और संतोष के साथ पद छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UK New PM: एंडी बर्नहैम होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, कीर स्टार्मर की जगह संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं लेबर पार्टी के नए नेता

तालियों के बीच हुई विदाई

डाउनिंग स्ट्रीट से रवाना होते समय कीर स्टारमर को उनके कैबिनेट सहयोगियों और अधिकारियों ने तालियां बजाकर विदाई दी। जुलाई 2024 के आम चुनाव में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले स्टारमर ने पिछले महीने पद छोड़ने की घोषणा की थी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts