अंतर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया का दावा- 24 घंटे में यूक्रेन पर चौतरफा हमला करेगा रूस, कई बड़े देशों ने रूस पर लगाए प्रतिबंध; किसका साथ देगा भारत?

यूक्रेन और रूस के बीच हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं अब दुनिया के बड़े देशों ने रूस को रोकने के लिए उसपर प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। यूक्रेन के दो प्रांत लुहांस्क और डोनेट्स्क पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं।

24 घंटे के अंदर यूक्रेन पर रूस करेगा बड़ा हमला- ऑस्ट्रेलिया

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच ऑस्ट्रेलिया ने दावा किया है कि रूस अगले 24 घंटे में यूक्रेन पर चौतरफा हमला कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि, रूस यूक्रेन पर पूर्ण रूप से आक्रमण कर सकता है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अपना विरोध व्यक्त करते हुए रूस के राजदूतों को बुलाया है।

यूक्रेन के शहर खार्किव में घुसी रूस की फौज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन की सीमा में घुसने और दो शहरों डोन्त्सक और लुहांस्क पर कब्जा करने के लिए रूसी सैनिक भेज दिए हैं। 100 से ज्यादा मिलिट्री ट्रक यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में घुस चुके हैं। खार्किव, यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यह सीमा के सबसे नजदीक है। पश्चिमी देशों के विश्लेषण के मुताबिक, रूस के सैनिक सबसे पहले इस शहर को ही टारगेट करेंगे।

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine Conflict : ब्रिटेन का दावा- यूक्रेन पर रूस की फौज ने कर दिया है आक्रमण, भारतीयों की होगी वतन वापसी

सेना के लिए भेजी जा रही चिकित्सीय सहायता

पुतिन ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए चिकित्सीय सहायता भी भेजनी शुरू कर दी है। वहीं व्हाइट हाउस का कहना है कि, अगर पुतिन युद्ध नहीं करना चाहते हैं, तो वह सैनिकों के लिए अतिरिक्त रक्त और चिकित्सीय सहायता के आदेश क्यों दे रहे हैं।

अमेरिका ने लिया एक्शन

अमेरिका ने भी बाल्टिक देशों में अपने सैनिक व हथियार भेजने शुरू कर दिए हैं। अमेरिका ने एक्शन लेते हुए एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं हंगरी ने भी घोषणा की है कि वो यूक्रेन से लगी बॉर्डर पर सैनिकों की तैनाती करेगा।

ये भी पढ़ें- यूक्रेन से भारत लौटे 242 भारतीयों में से 2 एमपी के स्टूडेंट्स, बयां किया अपना दर्द, नरोत्तम मिश्रा ने कहीं ये बात

रूस-यूक्रेन मुद्दे पर भारत का रुख

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस में कहा कि दुनिया इस समय कई तरह के संकट से जूझ रही है। ऐसे में इस तरह के हालात अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के मौजूदा हालात की जड़ें नाटो (NATO) के विस्तार और यूरोपीय देशों के साथ रूस के बदलते संबंधों में भी हैं। ये पिछले 30 साल में बनीं कठिन परिस्थितियों का परिणाम है।

उन्होंने ये भी कहा है कि भारत इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्यों के साथ रूस से बात कर सकता है। हम फ्रांस जैसी पहल का भी समर्थन करेंगे।

रूस पर किस देश ने क्या प्रतिबंध लगाए?

  • कनाडा ने बुधवार सुबह रूस के बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। जिसके बाद अब कनाडा के लोग लुहांस्क और डोनेट्स्क में किसी तरह का वित्तीय लेनदेन नहीं कर पाएंगे।
  • ऑस्ट्रेलिया ने पुतिन के शीर्ष सलाहकारों पर बैन लगाया। पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि हम पहले ही रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के आठ सदस्यों की यात्रा और उनके वित्तीय लेनदेन पर बैन लगा चुके हैं।
  • जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि जापान लुहांस्क और डोनेट्स्क के लोगों के लिए वीजा सस्पेंड कर रहा है। जापान में इन इलाकों के लोगों की संपत्ति को फ्रीज किया जाएगा। व्यापार भी नहीं कर पाएंगे।
  • जर्मनी ने नैचुरल गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट ‘नॉर्ड स्ट्रीम 2’ को बंद करने का ऐलान किया है। इस लाइन के दूसरे फेज के पूरा हो जाने के बाद रूस को हर साल करोड़ों डॉलर की कमाई होनी थी।
  • ब्रिटेन ने मंगलवार को रूस के 5 बैंक और 3 अरबपतियों के खिलाफ पाबंदियों का ऐलान किया था। तीनों अरबपतियों की ब्रिटेन में संपत्ति को जब्त किया जाएगा और उन्हें ब्रिटेन आने से रोका जाएगा। PM बोरिस जॉनसन ने यह भी कहा था कि हालात बिगड़ने पर नए प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button