जबलपुरमध्य प्रदेश

Chhindwara News : अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, नागपुर हाईवे पर मिला शव; जांच में जुटा वन विभाग

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण तेंदुए (Leopard) की मौत की घटना बढ़ती जा रही है। ताजा मामला छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है। यहां नागपुर हाईवे पर बढ़ चिचोली के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार सुबह घटना की सूचना वन विभाग को मिली, जिसके बाद वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हाईवे पर वाहन ने तेंदुए को रौंदा

जानकारी के मुताबिक, पांढुर्णा वन परिक्षेत्र के बढ़ चिचोली बीट में लंबे समय से एक तेंदुए का मूवमेंट कर रहा था। गुरुवार सुबह वन विभाग की टीम को सड़क पर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात 4 पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। तेंदुए में टक्कर मारने के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया।

वन विभाग की टीम कर रही जांच

सड़क मार्ग से गुजर रहे कुछ किसानों ने सड़क के किनारे पड़े तेंदुए के शव को देखकर तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं किस वाहन ने तेंदुए को टक्कर मारी इसको लेकर विभिन्न टीम बनाकर जांच की जा रही है। वहीं वन विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

पहले भी हादसे में गई तेंदुए की जान

बता दें कि मध्य प्रदेश में हाईवे पर तेंदुए की रोड एक्सीडेंट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फोरलेन हाईवे पर कई बार तेंदुए की मौत वाहन की टक्कर से हो गई थी। एक बार फिर एक तेंदुए की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल, वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: Umaria News : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला तेंदुए का शव, आपसी संघर्ष से मौत का अनुमान, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button