ताजा खबरराष्ट्रीय

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढी लापता : 5 दिन पहले घर से निकले थे, पुलिस को किडनैपिंग की आशंका; जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 5 दिनों से लापता हैं। एक्टर 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन वो मुंबई पहुंचे ही नहीं। किसी को उनकी कोई खबर नहीं है। उनके पिता 25 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली के पालम थाने में मिसिंग कम्प्लेन दर्ज कराई थी। पुलिस ने फिलहाल किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के हाथ लगा CCTV फुटेज

बताया जा रहा है कि, 24 अप्रैल तक एक्टर का फोन भी काम कर रहा था, लेकिन अब वो स्विचऑफ बता रहा है। पुलिस ने जब उनके फोन के ट्रांजैक्शन निकलवाए तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं। वहीं पुलिस के हाथ अब एक CCTV लगा है, जिसमें गुरचरण सिंह जाते हुए दिख रहे हैं। गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने बताया कि, ‘SHO ने उन्हें कॉल करके आश्वासन दिया है कि वो मेरे बेटे को जल्दी ढूंढ लेंगे। उम्मीद करता हूं कि गुरचरण ठीक होगा और खुश होगा। वो इस समय जहां भी है, बस रब उसकी खैर करे।’

22 अप्रैल को पिता के बर्थडे पर गुरुचरण ने शेयर किया था वीडियो।

क्या है पूरा मामला

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरचरण सिंह, 50 साल के हैं। उनकी एक फैमिली फ्रेंड ने बताया कि, गुरुचरण 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे। कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी। उनकी 9.30 बजे की फ्लाइट थी और वो मुंबई एयरपोर्ट पर 11.40 बजे लैंड करने वाले थे। उन्हें पिक करने के लिए मैं 11.25 तक एयरपोर्ट पहुंच गई थी। दो घंटे तक वहां इंतजार करने के बाद भी वे नहीं आए। गुरुचरण के पास दो मोबाइल नंबर हैं जिसमें से एक स्विचऑफ था और दूसरे नंबर पर लगातार रिंग जा रही थी। मैंने उनके पिता को कॉल करके इसकी जानकारी दी। उनके पिता ने बताया कि वो घर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके थे। दूसरे फोन नंबर पर 2 दिनों तक कॉल किया पर किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया।

पुलिस की शुरुआती जांच में गुरचरण 22 अप्रैल की सुबह मुंबई के लिए निकले थे। 8:30 बजे उनकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट थी, लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली और मुंबई नहीं पहुंचे।

ये भी पढ़ें- संतोष सिंह की शॉर्ट फिल्म फेरीवाला को मिला बेस्ट प्रोड्यूसर और बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड

संबंधित खबरें...

Back to top button