PlayBreaking News

Land for Job Scam : पटना ईडी ऑफिस पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव, नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में पूछताछ

Follow on Google News
Land for Job Scam : पटना ईडी ऑफिस पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव, नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में पूछताछ
पटना। लैंड फॉर जॉब्स केस में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से सोमवार को ईडी पूछताछ कर रही है। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी पटना ईडी ऑफिस पहुंचीं। इस दौरान वहां मौजूद राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ ने लालू की गाड़ी को घेर लिया और उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे। कुछ दिन पहले ईडी ने लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया था।

तीन चार्जशीट फाइल कर चुकी है CBI

लैंड फॉर जॉब्स मामले में ईडी और सीबीआई दोनों अलग-अलग जांच कर रही हैं। ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जो पहली चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें कारोबारी अमित कात्याल, लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी को आरोपी बनाया गया है। वहीं सीबीआई मामले में तीन चार्जशीट फाइल कर चुकी है।

19 जनवरी को कागज देने गई थी ईडी की टीम

इससे पहले 19 जनवरी को ईडी की टीम राबड़ी आवास पहुंची थी और समन का कागजात सौंपा था। इसे तेजस्वी यादव की ओर से रिसीव किया था। इससे पहले भी ईडी की टीम ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

लालू परिवार पर क्या हैं आरोप?

कथित घोटाला उस समय का है, जब लालू संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पहली सरकार में रेल मंत्री थे। यह आरोप है कि 2004 से 2009 तक, भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन में ग्रुप डी पदों पर कई लोगों को नियुक्त किया गया था और बदले में इन लोगों ने अपनी जमीनें तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों और उनसे संबंधित कंपनी एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दी थी। ईडी ने अदालत को बताया कि उसने मामले में 4,751 पेज का चार्जशीट दायर किया है। मामले में जांच जारी है और ईडी द्वारा जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करने की संभावना है। ये भी पढ़ें- ED ने RJD चीफ लालू और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को फिर से समन किया जारी, जमीन के बदले नौकरी देने का मामला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts