PlayBreaking News

Gold-Silver Price Today:सोना ₹3224 महंगा होकर ₹1.51 लाख के करीब, चांदी में ₹8602 की तेजी; इस साल गोल्ड ₹18 हजार महंगा

सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी उछाल दर्ज किया गया है। सोना ₹3224 महंगा होकर ₹1.51 लाख के करीब पहुंच गया, वहीं चांदी में ₹8602 की जबरदस्त तेजी आई है।
Follow on Google News
सोना ₹3224 महंगा होकर ₹1.51 लाख के करीब, चांदी में ₹8602 की तेजी; इस साल गोल्ड ₹18 हजार महंगा

सोने और चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना 3,000 रुपए की छलांग के साथ 10 ग्राम के लिए 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले यह 1.48 लाख रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें भी बड़ी तेजी दर्ज की गई है। एक किलो चांदी 8602 रुपए महंगी होकर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है जबकि इससे पहले इसकी कीमत 2.40 लाख रुपए थी।

आज सोने का भाव (IBJA के अनुसार)

सोना भाव (10 ग्राम)
24 कैरेट 150860
22 कैरेट 138188
18 कैरेट 113145
14 कैरेट 88253

ऑलटाइम हाई से अभी भी नीचे

हालांकि मौजूदा कीमतें अपने ऑलटाइम हाई से नीचे हैं लेकिन तेजी की रफ्तार ने बाजार का ध्यान खींच लिया है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर बनाया था।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स 941 अंक उछला, निफ्टी 298 अंक चढ़कर 24,331 पर बंद; Indigo शेयर करीब 7% चढ़ा

2026 में शानदार रिटर्न दे रहे हैं सोना-चांदी

अगर पूरे साल की बात करें तो दोनों कीमती धातुओं ने निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था जो अब बढ़कर 1.51 लाख रुपए हो गया है। यानी 2026 में अब तक सोना करीब 18 हजार रुपए महंगा हो चुका है। चांदी ने भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन किया है। साल की शुरुआत में 2.30 लाख रुपए प्रति किलो रही चांदी अब 2.49 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है। इस साल चांदी में करीब 19 हजार रुपए का उछाल आ चुका है।

ये भी पढ़ें: यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट: 7 मई को मुंबई एयरपोर्ट पर ताला, 6 घंटे तक उड़ानें पूरी तरह ठप!

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts