Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोलकाता : पिता के अफेयर से नाराज नाबालिग ने कर दी महिला की हत्या, मां ने भी दिया साथ, GPS ट्रैकर से लगाया था अवैध संबंध का पता

कोलकाता : पिता के अफेयर से नाराज नाबालिग ने कर दी महिला की हत्या, मां ने भी दिया साथ, GPS ट्रैकर से लगाया था अवैध संबंध का पता
कोलकाता। ईएम बायपास इलाके में एक नाबालिग लड़के ने अपने पिता की प्रेमिका की हत्या कर दी। उसे जब अपने पिता के अवैध संबंधों के बारे में पता चला, तो उसने अपनी मां के साथ मिलकर महिला को मारने की साजिश रची। गुरुवार की रात करीब 9 बजे चाय की दुकान के पास धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या कर दी।

गंभीर हालत में मिली थी महिला

पुलिस के मुताबिक, 24 साल की महिला को रात में ईएम बायपास के पास गंभीर हालत में पाया गया। यह इलाका प्रगति मैदान पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। उसे तत्काल एनआरएस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

GPS ट्रैकर से रखी थी नजर

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश में नाबालिग लड़के के साथ उसकी मां और एक 22 वर्षीय युवक भी शामिल था। घटना से पहले तीनों घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने एक स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़के की मां को अपने पति के प्रेम संबंध का संदेह था। इस संदेह की पुष्टि के लिए उन्होंने पति की कार पर जीपीएस ट्रैकर लगाया। ट्रैकर की मदद से उन्हें महिला की लोकेशन का पता चला, जिसके बाद उन्होंने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह हत्या पूरी योजना बनाकर की गई थी। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य सबूत जुटा रही है।

हत्या पर गहराया राजनीतिक विवाद

इस हत्या के बाद कोलकाता में राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। भाजपा ने इसे राज्य की कानून-व्यवस्था की नाकामी बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "कोलकाता में एक महिला की सरेआम पीछा कर हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस चुप बैठी रही। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।"

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

भाजपा नेताओं का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस इन घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में भी आरोपियों ने पूरी साजिश रचकर हत्या की, लेकिन पुलिस उसे रोकने में असफल रही। ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर, AAP के 8 विधायक भाजपा में शामिल, पार्टी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts