VIDEO : IPL 2024 से पहले उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर केएल राहुल, माता-पिता के साथ बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

VIDEO : IPL 2024 से पहले  उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर केएल राहुल, माता-पिता के साथ बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद
उज्जैन। आईपीएल 2024 सीजन शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य केएल राहुल आज उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने माता-पिता के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वह महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने बाबा के देहरी दर्शन किए। राहुल ने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आशीष पुजारी ने राहुल और उनके माता पिता का पूजन करवाया। इससे पहले भी राहुल 26 फरवरी 2023 को पत्नी अथिया शेट्टी के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। फिर वह गर्भगृह के अंदर गये और दर्शन किए। दोनों ने सुखी दांपत्य जीवन के लिए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया था। https://twitter.com/psamachar1/status/1770366410474094843?s=2

भगवान गणेश के स्वरूप में महाकाल का श्रृंगार

आज भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन अभिषेक हुआ। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद वैष्णव संप्रदाय का तिलक अर्पित कर भगवान गणेश के स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

ऐसा रहा केएल राहुल का आईपीएल करियर

  • अब तक केएल राहुल आईपीएल के 118 मुकाबले खेल चुके हैं।
  • आईपीएल मैचों में केएल राहुल ने 134.42 की स्ट्राइक रेट और 46.78 की लाजवाब एवरेज से 4163 रन बनाए हैं।
  • आईपीएल मैचों में केएल राहुल ने 4 शतक जड़े हैं।
  • इसके अलावा 33 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है।
  • केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अब लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान हैं।
ये भी पढ़ें- महाकाल के दरबार पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव, पत्नी के साथ किए दर्शन; भस्म आरती में हुए शामिल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts