ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

खरगोन बस हादसा : कैबिनेट बैठक में जताया दुख; CM शिवराज ने कहा- मंत्री पटेल जाएंगे खरगोन; मृतकों की लिस्ट आई सामने

भोपाल/खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में हुए दर्दनाक बस हादसे में अब तक 22 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं मृतकों के अधिकृत नाम और पते भी सामने आ गए हैं। साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। इसी बची मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

खरगोन जाएंगे कमल पटेल

सरगोन में सुबह हुए बस हादसे के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिपरिषद् के सदस्यों को जानकारी दी। कैबिनेट बैठक के पहले सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि खरगोन जिले में भीषण बस दुर्घटना मेंहमारे 22 भाई-बहन नहीं रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रभारी मंत्री कमल पटेल से बात हुई, वे खरगोन जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सरकार इन परिवारों के साथ खड़ी है।

मृतकों परिजनों को 6 लाख की आर्थिक मदद

मध्य प्रदेश सरकार खरगोन बस हादसे में मृत हुए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। गंभीर घायलों को 50 हजार और अन्य घायलों को 25 हजार रुपए सहायता राशि दी जाएगी। दुर्घटना में घायलों का सरकार मुफ्त इलाज कराएगी। वहीं सरकार ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इधर, प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

ग्रामीणों ने बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

नींद की झपकी से हुआ हादसा

दरअसल, इंदौर जा रही बस सुबह लगभग सवा नौ बजे जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर डोंगरगांव के समीप बोराड़ नदी की पुलिया की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। नदी में पानी नहीं था। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया था।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही पलटी हुई बस को अपने संसाधनों से खड़ा कर दिया और कई घायल यात्रियों को बचाया। लोगों ने अपने-अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया। जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक डीएस यादव समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बस में 50 से अधिक यात्री थे।

हादसे में मरने वालों के नाम-पते

  • विवेक पिता प्रेमचंद पाटीदार (23) नि. गंधावड़ थाना ऊन, खरगोन।
  • सोम पिता दिनेश 11 माह नि. घेगांवा थाना ऊन, खरगोन।
  • दुरगेश पिता साजन सिंह (20) नि. मोटापूरा थाना ऊन, खरगोन।
  • मुस्कान पिता कालू (14) नि. देवगुराड़िया, इंदौर।
  • संजय पिता पंडरी (30) नि. सुरपाल थाना ऊन, खरगोन।
  • देवकी पति रमेशचंद्र वर्मा नि. धरमपुरी, धार
  • धनालाल गुर्जर नि लोनारा थाना मेनगांव, खरगोन
  • संतोष पिता गंगाधर बारचे (45) नि. छालपा मेनगांव, खरगोन।
  • साविता बाई पति भगवान वर्मा नि. मद्राणीया थाना ठीकरी, बड़वानी।
  • रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर (60) नि. लोनारा थाना ऊन, खरगोन।
  • प्रियांशु पिता लखन (1) नि. अतरसम्भा थाना बेड़िया, खरगोन।
  • आँचल पिता सुंदरलाल वास्कले (18) नि. घटवा थाना ठीकरी, बड़वानी।
  • लष्मीबाई पति महेश वास्कले (32) नि. घटवा थाना ठीकरी, बड़वानी।
  • मांगती बाई पति मंशाराम वास्कले (75) नि. घटवा थाना ठीकरी, बड़वानी।
  • विजय नि. सुरपाला थाना ऊन, खरगोन।
  • सुखदेव पाटीदार नि. पिपरी थाना ऊन, खरगोन।
  • मलु बाई पति भगवान नि. लोनारा थाना ऊन, खरगोन।
  • कान्हा पिता संतोष पाटीदार पिपरी थाना ऊन, खरगोन।
  • कल्लू बाई पति जोगिलाल पाटीदार नि. पिपरी थाना ऊन, खरगोन।
  • पिंकी पति कालू वास्कले नि. जरवाहा थाना ठीकरी, बड़वानी।
  • सुमित पिता कमल नि. बोरखड़ थाना मनावर, धार।
  • अर्जुन नि. जोटपुर थाना मनावर, धार।
मृतकों के नाम पते की सूची।

ये भी पढ़ें: Khargone Bus Accident : सरकार ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, PM मोदी और राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुख

ये भी पढ़ें: खरगोन में बड़ा हादसा : 50 फीट ऊंचे पुल से बोराड़ नदी में गिरी बस, तीन बच्चों सहित 22 लोगों की मौत; सीएम शिवराज ने जताया दुख

संबंधित खबरें...

Back to top button