पंजाब के सीएम भगवंत मान को मिली जान से मारने की धमकी, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर सभी गैंगस्टर्स से एकजुट होने को कहा

Follow on Google News
पंजाब के सीएम भगवंत मान को मिली जान से मारने की धमकी, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर सभी गैंगस्टर्स से एकजुट होने को कहा
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी खालिस्तान समर्थक और सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है। इसके साथ ही उसने DGP गौरव यादव को भी जान से मारने की धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन सीएम भगवंत मान पर हमला करने के लिए सभी गैंगस्टर्स को एकजुट होने को कहा है।

जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई पर तिलमिलाया पन्नू

दरअसल, सीएम भगवंत मान ने पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। जिससे गैंगस्टर तिलमिला उठे हैं। आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। वीडियो में पन्नू पंजाब में पिछले दिनों हुए एनकाउंटर को लेकर बोल रहा था। उसने पंजाब पुलिस द्वारा प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले प्रयासों को गलत बताया है।

संसद पर हमले की दी थी धमकी

पन्नू पंजाब के अमृतसर के खानकोट का रहने वाला है। इससे पहले भी पन्नू भारत में बड़े हमले की धमकियां दे चुका है। उसे जुलाई 2020 में भारत ने आतंकवादी घोषित किया था। पन्नू ने 13 दिसंबर को संसद पर हमले की धमकी दी थी। पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में खालिस्तानी आतंकवादियों की नापाक हरकतों के पीछे ज्यादातर पन्नू का ही हाथ होता है। फिलहाल, जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वीडियो कहां से पोस्ट किया गया है। ये भी पढ़ें-नौकरी के बदले सेक्स की डिमांड करने वाला अफसर गिरफ्तार, निकाला पैदल जुलूस, निगम ने कल किया था बर्खास्त
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts