Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत Vs ऑस्ट्रेलिया पहला टी-20:पहला टी-20 बारिश के कारण बेनजीता, केवल 58 गेंदों का हुआ खेल, अगला मैच 31 को

Follow on Google News
पहला टी-20 बारिश के कारण बेनजीता, केवल 58 गेंदों का हुआ खेल, अगला मैच 31 को
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कैनबेरा। कैनबरा के मनुका ओवल मैदान में खेला जा रहा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। मुकाबलें में केवल 58 गेंदें फेंकी गई। कंगारुओं ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना है। टॉस के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। 

    पहले टी- 20 में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी कर रहे हैं।  दूसरी ओर भारत 28 सितंबर को एशिया कप जीतने के बाद अपना पहला टी-20 मैच खेल रही है। इससे पहले टीम 3 मैचों की वन-डे सीरीज आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-2 से गंवा चुकी हैं, टीम ने आखिरी वन-डे सिडनी में 9 विकेट से अपने नाम किया था। इस मुकाबले में दोनों ही बल्लेबाजों, रोहित शर्मा 121 और विराट कोहली 74 रनों ने नाबाद रो-को नामक यादगार पारी खेली थी।

    अभिषेक शर्मा 19 पर लौटे पवैलियन

    पहले टी-20 में जब आखिरी बार जब खेल रोका गया था, तब तक भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। भारत की सलामी जोड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि वे 19 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं शुभमन गिल 37 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन पर नाबाद रहे। लेकिन मैच में बारिश की बार-बार दस्तक के कारण खेल बनतीजा रहा। सीरीज का अगला मैच 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

    प्लेइंग-11

    भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

    ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मार्कस स्टोयनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts