Chandigarh BJP Office Blast :चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, बम फेंकते आरोपी का LIVE VIDEO आया सामने

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्किंग में धमाका हुआ। घटना के बाद आरोपियों का वीडियो सामने आया है जिसमें वे बम फेंकते नजर आ रहे हैं। मामले की जांच में NIA और CFSL की टीम जुटी है।
Follow on Google News
चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, बम फेंकते आरोपी का LIVE VIDEO आया सामने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चंडीगढ़ में बीजेपी के दफ्तर के बाहर धमाके की खबर सामने आई है। धमाका होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी में यह धमाका कम तीव्रता का बताया गया है। हालांकि बाद में सामने आए एक वीडियो ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। वीडियो में कुछ लोग दफ्तर के बाहर बम फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

    सेक्टर-37 स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर हुआ धमाका

    जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में स्थित पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्किंग एरिया में धमाका हुआ। धमाका अचानक होने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि धमाका पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी के पास हुआ था। हालांकि धमाके की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, इसलिए किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है।

    आरोपियों का वीडियो आया सामने

    घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी पंजाबी में बातचीत करते हुए बीजेपी दफ्तर की ओर बम फेंकते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो आरोपियों के ही मोबाइल फोन से शूट किया गया बताया जा रहा है। वीडियो में बम फेंकने के बाद आरोपी वहां से भागते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि यह घटना सिर्फ किसी तकनीकी खराबी या बैट्री फटने की नहीं थी।

    पहले बैट्री फटने की आशंका जताई गई थी

    शुरुआत में मौके का मुआयना कर रहे कुछ पुलिस अधिकारियों को शक था कि पार्किंग में खड़ी स्कूटी की बैट्री फटने से धमाका हुआ होगा। इसलिए पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रही थी। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद अब यह माना जा रहा है कि यहां ग्रेनेड फेंका गया था।

    Featured News

    एसएसपी ने क्या कहा?

    चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि धमाके के लिए किसी छोटे क्रूड डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ब्लास्ट कैसे हुआ।

    मौके पर पहुंचीं जांच एजेंसियां

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके को घेर लिया गया। जांच के लिए Central Forensic Science Laboratory (CFSL) की टीम भी पहुंच चुकी है। इसके अलावा मामले की गंभीरता को देखते हुए National Investigation Agency (NIA) की टीम भी जांच में शामिल हो गई है।

    पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

    फिलहाल पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी कहां से आए और धमाके के बाद किस दिशा में भागे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts