बॉलीवुडमनोरंजन

कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, फोटो शेयर कर बोलीं- ‘आसमान के चमकते सितारे को जन्मदिन की बधाई’

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे है। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे करीब डेढ़ साल हो गए लेकिन फैंस के दिल में उनकी याद आज भी ताजा है। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। दुनियाभर के फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना ने भी आज के दिन सुशांत को याद किया है।

कंगना ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

सुशांत की एक तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘आसमान के चमकते सितारे को जन्मदिन की बधाई’।

आज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं सुशांत

सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं। एक यूजर ने सुशांत को बर्थडे विश करते हुए लिखा- किसी एक्टर के बर्थडे के लिए इतनी उत्सुकता कभी नहीं देखी। हमेशा प्रेरित करते रहने के लिए धन्यवाद SSR।

अब तक नहीं हो पाया मौत की वजह का खुलासा

सुशांत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदे पर लटके पाए गए थे। इस घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। 34 वर्षीय एक्टर की मौत के बाद कई एंगल सामने आए। सुशांत केस की जांच सीबीआई के हाथ में है, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो सका है कि सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी।

ये भी पढ़ें- इंदौर : फिल्म ”लुका छुपी-2” की शूटिंग के दौरान फिर हुआ हंगामा, परिजनों का आरोप- अस्पताल में मरीजों से रखा दूर

सुशांत की आत्महत्या को बताया था मर्डर

सुशांत की मौत के बाद कंगना ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि किस तरह फिल्मी दिग्गज नेपोटिज्म और पक्षपात के जरिए बाहर से आने वाले प्रतिभावान अभिनेताओं के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल बनाते हैं ताकि वो करियर में आगे ना बढ़ पाएं। कंगना ने सुशांत की आत्महत्या को मर्डर बताया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज निर्माता-निर्देशकों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

संबंधित खबरें...

Back to top button