CG NEWS: जांजगीर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, PM मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन
जांजगीर-चांपा में जिला कांग्रेस ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ कथित लाठीचार्ज और अश्रुगैस के इस्तेमाल के विरोध में प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई और उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
PREM
22 Jul 2026




























