जबलपुरमध्य प्रदेश

Jabalpur : जहर खाकर बेटे के साथ SP ऑफिस पहुंची महिला, बोली- ससुरालवाले घर में नहीं घुसने दे रहे; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में मंगलवार को महिला जहर खाकर एसपी ऑफिस पहुंच गई। दरअसल महिला का पति उसे बहुत प्रताड़ित करता है और ससुरालवाले उसे घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। वहीं जिले के एक थाने में सुनवाई न कर उसका मजाक उड़ाया गया। जिससे परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया।

जहर खाकर एसपी ऑफिस पहुंची महिला

महिला बेहोश होकर गिर गई

जानकारी के मुताबिक, जहर खाकर बेटे के साथ महिला एसपी ऑफिस पहुंची। जहां वो बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विक्टोरिया अस्पताल में महिला को कराया भर्ती

महिला ने सुनाई अपनी पीड़ा

महिला ने बताया कि पति ने उसे घर से बेघर कर दिया है। ससुरालवाले परेशान कर रहे हैं, घर में घुसने नहीं दे रहे। वे अपने 9 साल के बेटे के साथ इधर-उधर भटक रही है। पुलिस के पास गई तो वहां उसका मजाक उड़ाया गया। वहीं सीएम हेल्पलाइन पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आगे उसने कहा कि मेरे पास अब कोई चारा नहीं बचा था। मजबूरन जहर खाना पड़ा।

पीड़ित महिला की शिकायत

पुलिस ने उड़ाया मजाक

महिला ने शहर की अधारताल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि वे शिकायत लेकर सोमवार को अधारताल थाने पहुंची थी। वहां पुलिस ने उसकी समस्या का समाधाना बताना तो दूर बल्कि उसका मजाक उड़ा रहे थे।

महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

मामले में कार्रवाई के निर्देश

इस मामले में एएसपी शहर गोपाल खाण्डेल ने महिला के बेहोश होने पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि संगीता पटेल अपने पति अमर पटेल, सास और ननद के मारपीट और परेशान करने की शिकायत लेकर दोपहर करीब 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंची थी। इस संबंध में सीएसपी अधारताल को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना : बोले- सच मानिए हुजूर, चेहरे पर धूल है…

संबंधित खबरें...

Back to top button