ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

आज भोपाल आएंगे अमित शाह : मप्र के नेताओं के साथ करेंगे चुनावी रणनीति पर चर्चा, देंगे जीत का मंत्र

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में दोनों ही दल के बड़े नेता प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। चुनाव में महज चार महीने का वक्त बचा है। इसी बीच आज 11 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। शाह का यह दौरा अचानक तय हुआ है।

संगठन की बैठक लेंगे शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम 7:30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। उन्होंने पार्टी के आला नेताओं की बैठक बुलाई है। इस दौरान MP BJP के नवनियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव एवं सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी उनके साथ होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर बीजेपी दफ्तर को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

अटकलों को मिल रहा बल

प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में होने वाले बदलाव को लेकर लगातार बल मिल रहा है। इससे पहले पार्टी ने प्रदेश चुनाव प्रभारी का जिम्मा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और सह चुनाव प्रभारी की जवाबदेही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपी थी। इसके बाद भूपेंद्र यादव शनिवार रात इंदौर आए थे। इंदौर में यादव ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के घर भोजन किया था। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने आज दिन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद एका-एक अमित शाह का भोपाल आने का कार्यक्रम तय होना कई संभावनाओं को जन्म दे रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा के सगंठन में बदलाव से लेकर सरकार में कैबिनेट विस्तार तक की अटकलें इन दिनों लगाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- MP विधानसभा का मानसून सत्र आज से : हंगामेदार होगा सत्र… सतपुड़ा अग्निकांड, आदिवासियों पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

संबंधित खबरें...

Back to top button