क्रिकेटखेल

MS Dhoni ही होंगे IPL के 16वें सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान, CEO का ऐलान- माही ही संभालेंगे कमान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे। सीएसके के CEO काशी विश्वनाथ ने इस बात की पुष्टि की है। कहा जा रहा था कि चेन्नई अगले सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी। CEO ने खुद बयान देकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

CEO ने कही ये बात

उन्होंने कहा, ”एमएस धोनी आईपीएल 2023 में सीएसके की ओर से खेलेंगे। धोनी की अगुवाई में ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैदान में उतरेगी।”

पिछले सीजन में रवींद्र जडेजा को सौंपी थी कप्तानी

दरअसल, धोनी पहले सीजन से ही चेन्नई टीम की कप्तानी संभाल रहे और उन्होंने टीम को सबसे ज्यादा 4 बार खिताब भी जिताया है। पिछले यानी आईपीएल 2022 सीजन में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने थोड़ा बदलाव किया था। धोनी की जगह रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी गई थी। जडेजा ने आठ मैचों में छह हार मिलने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर से धोनी ने कमान संभाल ली थी। धोनी की कप्तानी में टीम 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल जीत चुकी है।

राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की कप्तानी भी कर चुके धोनी

जब टीम पर 2 साल का बैन लगा, तब धोनी ने एक सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की कप्तानी की थी। उसके बाद वे स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेले थे। इस सीजन में धोनी ने 232 रन ही बनाए थे।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, एशिया कप के आंकड़ों में कौन किस पर भारी?

IPL टीम की कप्तानी में धोनी अब भी नंबर-1

एमएस धोनी IPL टीम की कप्तानी के मामले में अब भी नंबर-1 हैं। उन्होंने 2 टीमों (CSK और RPS) की ओर से लीग के 210 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से उन्हें 123 में जीत मिली है। वहीं इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 143 में से 79 मैच अपनी कप्तानी में जीते हैं।

खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button