PlayBreaking News

IPL 2024 : नीलामी से पहले टीमों ने जारी की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट, हार्दिक और धोनी पर सभी की निगाहें... बेन स्टोक्स और जो रूट नहीं खेलेंगे आईपीएल

Follow on Google News
IPL 2024 : नीलामी से पहले टीमों ने जारी की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट, हार्दिक और धोनी पर सभी की निगाहें... बेन स्टोक्स और जो रूट नहीं खेलेंगे आईपीएल
स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2024 सीजन की नीलामी से पहले रविवार को सभी टीमों के रिटेन और रिलीज प्लेयरों की लिस्ट सामने आ रही है। एक टीम में कम से कम 18 प्लेयर और ज्यादा से ज्यादा 25 प्लेयर हो सकते हैं। इनमें 8 विदेशी प्लेयरों का होना भी जरूरी होता है। हालांकि, प्लेइंग-11 में सिर्फ चार खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। लेकिन, इस समय सभी की निगाहें हार्दिक पंड्या और धोनी पर टिकी हैं। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि धोनी इस बार भी आईपीएल में CSK की कप्तानी करते नजर आएंगे या नहीं।

फैंस के लिए खुशखबरी

आईपीएल से CSK और धोनी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन भी चेन्नई सुपरकिग्स के लिए कप्तानी करते मैदान में नजर आएंगे। इससे पहले पिछले आईपीएल सीजन के आखिरी मैच को उनके करियर का आखरी मैच बताया जा रहा था। उस समय खबरें चली थी कि धानी आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं। वहीं, हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस ने रिटेन कर लिया है, यानी हार्दिक अपनी पिछली टीम के लिए ही खेलते नजर आएंगे।

बेन स्टोक्स और रूट ने आईपीएल से नाम वापस लिया

इंग्लैंड के दो स्टार प्लेयर बेन स्टोक्स और जो रूट ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। दरअसल, इंग्लैंड, भारत में टेस्ट मैच खेलेगा, जिसके चलते दोनों खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। लिस्ट में देखिए किस टीम ने किन प्लेयरों को किया रिलीज और रिटेन.....

1. चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK)

रिटेन - एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजय मंडल, निशांत सिंधु, शेख रशीद, मुकेश चौधरी, मोईन अली, डेवोन कॉनवे, मिशेल सेंटनर, महेश तीक्ष्णा, मतीशा पथिराना। रिलीज - बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), अंबाती रायडू (6.75 करोड़), ड्वेन प्रीटोरियस (50 लाख), काइल जैमीसन (1 करोड़), भगत वर्मा (20 लाख), सिसंडा मगला (50 लाख), शुभ्रांशु सेनापति (20 लाख) , आकाश सिंह (20 लाख)। बैलेंस - 32.1 करोड़।

2. मुंबई इंडियंस (MI)

रिटेन : रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, स्काई, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैम ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड से)। रिलीज: अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन।

3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

रिलीज : वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव। रिटेन : फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड), विशाल विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार।

4. KKR के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

रिलीज खिलाड़ी : शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड वीज, एन जगदीशन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, जॉनसन चार्ल्स और टिम साउदी। रिटेन प्लेयर्स - नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, वेंकेटश अय्यर, डेविड विज, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।

5. हैदराबाद द्वारा रिलीज और रिटेन लिस्ट

रिलीज खिलाड़ी : हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील हुसैन, आदिल रशीद। रिटेन प्लेयर्स : एडेन मार्करम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह, अब्दुल समद, मार्को यानेसन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे, फजलहक फारुकी, शाहबाज अहमद (ट्रेड से)।

6. पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों की लिस्ट

रिलीज खिलाड़ी : भानुका राजपक्षा, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा और शाहरुख खान के नाम शामिल हैं। रिटेन खिलाड़ी : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत भाटिया, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, अथर्व ताइदे, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, विद्धवत कवेरप्पा।

7. राजस्थान ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

रिलीज- राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जो रूट, अब्दुल बासिथ, जेसन होल्डर, आकाश वशीष्ठ, कुलदीप यादव, ओबेड मैकॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ के नाम शामिल हैं। 10वें खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल हैं, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रेड किया है। रिटेन: संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, कुणाल सिंह राठौड़, डोनावोन फरेरा, ध्रुव जुरेल, जोस बटलर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, आवेश खान।

8. दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी

रिलीज- रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, चेतन सकारिया, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग। रिटेन: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्त्जे, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे।

9. गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी

रिलीज खिलाड़ी : यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका। रिटेन प्लेयर्स : डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा।

10 लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा रिलीज और रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट

रिलीज खिलाड़ी : डेनियल सैम्स, करुण नायर, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, करण शर्मा, सूर्यांश शेडगे, स्वप्निल सिंह, अर्पित गुलेरिया। रिटेन खिलाड़ी : केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक। ट्रेड किए खिलाड़ी : ट्रेड की वजह से रोमारियो शेफर्ड और आवेश खान बाहर हो गए हैं। वहीं देवदत्त पडिकल को टीम में जगह मिली है। ये भी पढ़ें- WPL Auction 2024 : विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन 9 दिसंबर को, जानें किस टीम ने रिटेन किए खिलाड़ी और किस ने किए रिलीज
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts