ताजा खबरराष्ट्रीय

बहराइच में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार डंपर ने टेम्पो को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत; तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टेम्पो सवार लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबिक 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा बहराइच के कैसरगंज इलाके में हुआ।

तिलक समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी मंशाराम की बेटी का विवाह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर गांव से तय हुआ था। मंशाराम रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ तिलक कार्यक्रम के लिए रूकनापुर गांव गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी रात में वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रात करीब एक बजे लखनऊ- बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार डंपर ने टेम्पो को रौंद दिया।

डंपर चालक मौके से फरार

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मरने वाले सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के समय डंपर की रफ्तार काफी ज्यादा थी। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में थाना हुजूरपुर के लालापुरवा निवासी भगवान प्रसाद, हरिश्चंद्र जयकरन, ग्राम अहिरन पुरवा के अनिल व खुशबू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सीएम योगी ने जताया दुख

बहराइच के कैसरगंज इलाके में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। उन्होंने घटना के बाद अधिकारियों को तत्काल स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। साथ ही दुर्घटना में घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button