इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर से अब हफ्ते में दो दिन मिलेगी दुबई की फ्लाइट, एअर इंडिया एक्सप्रेस 30 मार्च से शुरू कर रहा सेवा

इंदौर। इंदौर से दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एअर इंडिया की कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस 30 मार्च से इंदौर से दुबई के लिए नई फ्लाइट शुरू कर रही है। यह फ्लाइट गुरुवार रात दुबई से इंदौर आकर देर रात वापस दुबई जाएग। इससे इंदौर से दुबई के लिए सप्ताह में 2 दिन उड़ान हो जाएगी। अभी दुबई के लिए हफ्ते में सिर्फ एक फ्लाइट चल रही है।

अभी इंदौर से सिर्फ एक फ्लाइट

जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट 30 जनवरी से शुरू होगी। यह हर गुरुवार दुबई से शाम 6:00 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे इंदौर पहुंचेगी। रात 1:20 पर इंदौर से रवाना होकर यही फ्लाइट 2:55 बजे दुबई पहुंचेगी।

किराया 14,500 रुपए से 17,450 तक

वर्तमान में जो नई फ्लाइट इंदौर से दुबई के लिए चल रही है वह सोमवार शाम 4:50 बजे इंदौर से रवाना होती है और दुबई के समय अनुसार 7:10 पर वहां पहुंचती है। यही फलाइट शनिवार को दुबई से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर शाम 5:40 पर इंदौर आती है। इस नई फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। 30 मार्च को दुबई से इंदौर के लिए किराया 14,500 रुपए और इंदौर से दुबई के लिए 17,450 रुपए किराया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button