Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; युवती के गंभीर आरोप पर सफाई देने पहुंचे थे

इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; युवती के गंभीर आरोप पर सफाई देने पहुंचे थे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और गंभीर आरोपों के बीच चर्चित ट्रैफिक हवलदार डांसिंग कॉप रंजीत सिंह की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को आरोप लगने के बाद पुलिस प्रशासन ने रंजीत सिंह को लाइन अटैच कर दिया था। इसी मामले में अपनी सफाई देने के लिए वे शुक्रवार को अफसरों से मिलने पहुंचे थे। वहीं से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।

    युवती ने लगाए गंभीर आरोप

    इंदौर के फेमस ट्रैफिक कॉप रंजीत सिंह पर राधिका सिंह नाम की युवती ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर कर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि रंजीत ने उससे दोस्ती करने के लिए कई बार मैसेज किए और उसे इंदौर आने का ऑफर दिया। इतना ही नहीं, रंजीत ने फ्लाइट से टिकट कराने और रहने की व्यवस्था करने की बात भी कही। युवती ने कहा कि उसे यह सब गलत लगा और उसने रंजीत को सोशल मीडिया पर ही जवाब दे दिया।

    फेमस होने के लिए कर रही नाटक : रंजीत 

    रंजीत सिंह ने युवती के सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि कई महीने पहले दोनों के बीच बातचीत जरूर हुई थी, लेकिन युवती ने खुद उनसे वीडियो बनाने की बात कही थी। रंजीत का कहना है कि युवती ने कई चैट डिलीट कर दी हैं और अब फेमस होने के लिए झूठे आरोप लगा रही है।

    विभाग कर सकता है युवती पर केस

    सूत्रों के अनुसार, रंजीत सिंह ने युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। अफसरों का मानना है कि रंजीत सिंह का यह विवाद विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि, युवती पर भी पुलिस केस दर्ज कर सकती है।

    पहले भी चर्चा में रहे रंजीत

    रंजीत सिंह अपनी डांसिंग स्टाइल में ट्रैफिक कंट्रोल करने की वजह से सोशल मीडिया पर काफी फेमस हुए थे। कई बार उनके डांस वीडियो वायरल हुए और उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। लेकिन इस बार रंजीत चर्चा में डांस नहीं, विवादों के कारण हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts