PlayBreaking News

इंदौर:हाईकोर्ट बेंच को जल्द मिल सकता है नया जज, दो न्यायाधीशों के रिटायर होने से बढ़ा कार्यभार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में जल्द एक नए न्यायाधीश की नियुक्ति हो सकती है। दो जजों के रिटायर होने के बाद संख्या घटने पर बार एसोसिएशन की मांग पर एक्टिंग चीफ जस्टिस ने जल्द पदस्थापना का आश्वासन दिया।
Follow on Google News
हाईकोर्ट बेंच को जल्द मिल सकता है नया जज, दो न्यायाधीशों के रिटायर होने से बढ़ा कार्यभार
हाईकोर्ट बेंच को जल्द मिल सकता है नया जज

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ को जल्द ही एक नए न्यायाधीश की सौगात मिल सकती है। हाल ही में दो न्यायाधीशों के सेवानिवृत्त होने के बाद खंडपीठ में जजों की संख्या घटकर सात रह गई है जिससे लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक कार्यों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। इसी स्थिति को देखते हुए हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इंदौर ने खंडपीठ में नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की मांग तेज कर दी थी। अब इस दिशा में सकारात्मक संकेत मिले हैं।

बार एसोसिएशन ने उठाई थी मांग

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि हाल ही में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (एक्टिंग चीफ जस्टिस) विवेक रूसिया के इंदौर प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात की गई। इस दौरान खंडपीठ में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने और लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए नए जजों की नियुक्ति का अनुरोध किया गया।

ये भी पढ़ें: विधायक संजय पाठक केस : मप्र हाईकोर्ट ने पूछा-जब मोबाइल में नंबर सेव नहीं था, तो फिर डायल कैसे हुआ?

जल्द मिल सकता है एक नया न्यायाधीश

मनीष यादव के मुताबिक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने आश्वासन दिया है कि इंदौर खंडपीठ में जल्द ही कम से कम एक नए न्यायाधीश की पदस्थापना की जाएगी। यदि ऐसा होता है तो लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने के साथ न्यायिक कार्यों का बोझ भी कम होगा।

रिटायरमेंट के बाद घट गई जजों की संख्या

हाल ही में जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस विनोद कुमार द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने के बाद इंदौर खंडपीठ में न्यायाधीशों की संख्या घट गई है। वर्तमान में यहां केवल सात न्यायाधीश कार्यरत हैं। जजों की संख्या कम होने से रोजाना होने वाली सुनवाई और लंबित मामलों के निपटारे पर असर पड़ रहा है। यही वजह है कि बार एसोसिएशन लगातार नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें: MP High Court : मप्र सरकार बोली- नए कैलेंडर में होगा छात्र संघ चुनाव का प्रावधान, हाईकोर्ट ने कहा- तो कैलेंडर पेश करो

लंबित मामलों के निपटारे में मिलेगी राहत

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इंदौर खंडपीठ में नए न्यायाधीश की नियुक्ति होती है तो मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी। इससे न केवल न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी बल्कि पक्षकारों को भी समय पर न्याय मिलने की संभावना बढ़ेगी

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts