PlayBreaking News

होटल से गिरकर कारोबारी की मौत:परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप,फुटेज में गैंगस्टर सलमान लाला का चाचा भी दिखा

महिला के साथ होटल में रुका था प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू साहू, CCTV में गिरते दिखे; पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से कर रही जांच
Follow on Google News
परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप,फुटेज में गैंगस्टर सलमान लाला का चाचा भी दिखा
कारोबारी होटल से गिरते हुया कैद

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबारी जितेंद्र उर्फ जीतू साहू (43) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सांवेर रोड स्थित श्याम पैलेस होटल की है, जहां जीतू एक महिला के साथ ठहरा हुआ था। पुलिस को होटल के सीसीटीवी फुटेज में वह दूसरी मंजिल से गिरता दिखाई दिया है। वहीं, परिजनों ने महिला और उसके साथियों पर हत्या कर शव ऊपर से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

सोमवार तड़के करीब चार बजे महाकाली सोसायटी, बावड़िया कलां (भोपाल) निवासी सईद फारिया और होटल संचालक मौसम भास्कर घायल अवस्था में जीतू को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लोटस पार्क कॉलोनी का निवासी था और सांवेर रोड क्षेत्र में प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। जांच के दौरान पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें जीतू दूसरी मंजिल से नीचे गिरता नजर आया। एसीपी रुबिना मिजवानी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

परिजनों ने उठाए कई सवाल

मृतक के बेटे यश साहू ने पुलिस की शुरुआती जांच पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके पिता की हत्या कर शव ऊपर से फेंका गया है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में जीतू "डमी" की तरह गिरता दिखाई दे रहा है। वह मुंह के बल गिरा, जबकि गंभीर चोट सिर पर आई। घटनास्थल पर खून भी बहुत कम मिला और वहां बाल पड़े हुए थे, जिससे घटना संदिग्ध लग रही है।

ये भी पढ़ें: बागेश्वर बाबा के भाई पर FIR दर्ज! किसान पर फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच तेज, बाबा बोले- 'हमारा कोई लेना-देना नहीं...'

फुटेज में गैंगस्टर सलमान लाला का चाचा भी दिखा

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में गैंगस्टर सलमान लाला का चाचा जावेद, मोहम्मद आसिफ और सईद फारिया भी नजर आए हैं। सईद फारिया पिछले 22 दिनों से होटल में ठहरी हुई थी। यश साहू का आरोप है कि घटना वाली रात तीन लोग उनके घर आए थे। तीनों कार से निकले, जबकि उनके पिता स्कूटर से होटल पहुंचे। होटल में दो कमरे बुक किए गए थे। घटना से कुछ देर पहले जावेद और आसिफ होटल से निकल गए थे।

ये भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिका का ताबड़तोड़ हमला! बहरीन और कुवैत तक पहुंची जंग की आंच, हॉर्मुज नहीं पार कर पाएंगे ईरानी जहाज

ब्लैकमेल और लग्जरी कार पर कब्जे का आरोप

परिजनों का आरोप है कि जीतू एमडी ड्रग्स का आदी हो गया था और उसने सईद फारिया को लिव-इन पार्टनर के रूप में रखा था। उनका कहना है कि महिला उसे ब्लैकमेल करती थी और उसके जेवर भी ले चुकी थी। होटल पहुंचने से पहले जीतू ने अपनी सोने की चेन, अंगूठी और घड़ी रिसेप्शन पर जमा करवाई थी, जिसे घटना के बाद होटल कर्मचारियों ने वापस कर दिया। मामले में शहनवाज नामक एक अन्य व्यक्ति भी संदेह के घेरे में है। आरोप है कि उसने जीतू की लग्जरी कार अपने कब्जे में ले ली थी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts