Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में तेंदुए की दस्तक से दहशत: युवक पर जानलेवा हमला कैमरे में कैद

बिचौली मर्दाना में रहवासी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, हमला कर जंगल की ओर भागा; वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी
Follow on Google News
 युवक पर जानलेवा हमला कैमरे में कैद
काले घेरे में तेंदुआ और लाल में डिलीवरी बॉय

इंदौर। शहर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एक तेंदुआ रहवासी इलाके में पहुंच गया और सड़क से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय पर हमला कर दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिलीवरी बॉय अपने काम से क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान अचानक झाड़ियों की ओर से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमले से युवक घबरा गया और किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

 

घटना के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आसपास के खेतों, झाड़ियों, खाली प्लॉटों और संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली गई, लेकिन देर शाम तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका। अधिकारियों का अनुमान है कि तेंदुआ पास के जंगल क्षेत्र की ओर लौट गया होगा।

ये भी पढ़ें: डेमू बीच रास्ते थमी, चालक उतरा नाश्ता लेने! वायरल वीडियो पर रेलवे की जांच शुरू

वन परिक्षेत्र अधिकारी योगेश कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही रालामंडल अभयारण्य की रेस्क्यू टीम और इंदौर रेंज का स्टाफ मौके पर पहुंच गया था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में तेंदुए द्वारा डिलीवरी बॉय पर हमला किए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि व्यापक सर्चिंग के बावजूद तेंदुआ नहीं मिला। उसकी तलाश लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें: Veerpur Gang Rape Case: 12 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी प्रबाश मंडल एनकाउंटर में ढेर!

घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। टीम लगातार गश्त कर रही है और संभावित स्थानों पर नजर रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों से रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने, बच्चों को अकेला नहीं छोड़ने और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग या पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: Operation Hard Ball: बिश्नोई गैंग पर अमेरिका का शिकंजा, 24 गिरफ्तार, कई देशों में कार्रवाई

तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही बिचौली मर्दाना और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण और रहवासी घरों से बाहर निकलने में सतर्कता बरत रहे हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक तेंदुए की गतिविधियों पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो जाता, तब तक इलाके में सर्च ऑपरेशन और निगरानी जारी रहेगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts