Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में एक और भारतीय शख्स की हत्या : जमीन पर पटक-पटककर मारा, वारदात CCTV में कैद; आरोपी की तलाश जारी

अमेरिका में एक और भारतीय शख्स की हत्या : जमीन पर पटक-पटककर मारा, वारदात CCTV में कैद; आरोपी की तलाश जारी
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतीय लोगों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही के दिनों में भारत के कई छात्रों को निशाना बनाया गया। इस बार अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक भारतीय मूल के शख्स की मौत हुई है। 41 साल के विवेक तनेजा एक रेस्टोरेंट के बाहर बेहोश हालात में मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति से कहासुनी के दौरान उनकी हत्या की गई। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। America Indian Death NEWS

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, मामला 2 फरवरी का है। जब रेस्टोरेंट के बाहर विवेक का एक शख्स के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक विवेक बेहोश हो गए थे। जमीन पर गिरने की वजह से उनके सिर पर गहरी चोट आई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 5 दिन बाद 7 फरवरी को उनकी मौत हो गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए 20 लाख 75 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हुई और न ही झगड़े की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

टेक्नोलॉजी कंपनी के मालिक थे तनेजा

जानकारी के अनुसार, विवेक, वर्जीनिया राज्य के रहने वाले थे। वो एक टेक कंपनी के मालिक थे। तनेजा डायनेमो टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक और अध्यक्ष थे। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, तनेजा संघीय सरकार के अनुबंध क्षेत्र पर जोर देने के साथ डायनेमो की राजनीतिक, विकास और साझेदारी पहल का नेतृत्व करते थे। तनेजा वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया में अपनी उनकी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते थे। America student attack news

भारतीय लोगों पर हो रहे हमले

इसी हफ्ते 8 फरवरी को शिकागो में लुटेरों ने भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर हमला किया था। पहले तो 3 हमलावरों ने छात्र का पीछा किया, इसके बाद तीनों ने उसे बुरी तरह पीटा फिर, फोन और सामान छीन कर भाग गए थे। घटना का वीडियो सामने आया था जिसमें छात्र खून से लथपथ नजर आ रहा था।

इस साल अमेरिका में अब तक 5 भारतीयों की मौत

2 फरवरी को हुई थी छात्र श्रेयस की मौत

जनवरी 2024 से अब तक अमेरिका में चार भारतीय छात्र – श्रेयस रेड्डी, नील आचार्य, विवेक सैनी और अकुल धवन की मौत की खबर सामने आई है। 2 फरवरी को श्रेयस की मौत ओहियो में हुई थी। मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

ठंड की वजह से हुई थी छात्र अकुल धवन की जान

अकुल धवन का शव 20 जनवरी 2024 को इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन यूनिवर्सिटी के बाहर मिला था। अकुल की मौत की खबर 1 फरवरी को सामने आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अकुल की मौत ठंड लगने की वजह से हुई। रिपोर्ट में कहा गया – अकुल की मौत की वजह हाइपोथर्मिया थी। ये ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर का तापमान नॉर्मल से कम हो जाता है।

यूनिवर्सिटी कैंपस में मिला था छात्र नील आचार्य का शव

28 जनवरी को इंडियाना राज्य में भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 28 जनवरी सुबह करीब 11:30 बजे परड्यू यूनिवर्सिटी कैंपस में एक शव दिखने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नील की मौत की पुष्टि की थी। वो 12 घंटे से लापता था।

बेरहमी से की थी छात्र विवेक सैनी की हत्या

इससे पहले अमेरिका के लिथोनिया शहर के जॉर्जिया में एक बेघर नशेड़ी ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी को हथौड़े से 50 बार पीट-पीटकर मार डाला था। घटना 17 जनवरी की थी लेकिन खबर 27 जनवरी को सामने आई थी। विवेक एक फूड मार्ट में काम करता था। वह कुछ दिनों से बेघर नशेड़ी की मदद कर रहा था। एक दिन वह नशे में धुत होकर विवेक के पास फूड मार्ट पहुंचा और गुस्से में उसने विवेक को हथौड़े से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। ये भी पढ़ें - अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत का खुलासा : खुद को गोली मारकर दी थी जान, जंगल में मिला था शव
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts