अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत का खुलासा : खुद को गोली मारकर दी थी जान, जंगल में मिला था शव

न्यूयॉर्क। अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत और उन पर हो रहे हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में एक रिजर्व जंगल में मिली भारतीय छात्र की डेड बॉडी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि, इंडियाना के पर्ड्यू विश्वविद्यालय में 23 साल के भारतीय मूल के डॉक्टरेट छात्र समीर कामथ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। उसके सिर में गोली लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समीर को पांच फरवरी की शाम करीब पांच बजे मृत पाया गया था।

सिर में गोली लगने से हुई मौत

अमेरिकी नागरिक कामथ ने अगस्त 2023 में पर्ड्यू में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री पूरी की थी और उसी विभाग में आगे की पढ़ाई कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, समीर कामथ को पांच फरवरी की शाम करीब पांच बजे मृत पाया गया था। उनका शव विश्वविद्यालय के क्रो ग्रोव में NICHES भूमि ट्रस्ट पर मिला था, जो एक प्रकृति संरक्षित क्षेत्र है। वॉरेन काउंटी के कोरोनर जस्टिन ब्रुमेट ने बुधवार को बताया था कि, इंडियाना के क्रॉफर्ड्सविले में छह फरवरी को कामथ का फोरेंसिक पोस्टमार्टम किया गया था। जिसमें पाया गया कि, कामथ की मौत सिर में गोली लगने की वजह से हुई है। उसने खुद को गोली मारी है, यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि, इस मामले में अभी एक रिपोर्ट और सामने आनी है।

मिलने वाली थी डॉक्टरेट की उपाधि

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख एकहार्ड ग्रोल के अनुसार, छात्र समीर कामथ मैसाचुसेट्स के रहने वाले थे और मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी और 2021 में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था। यहां से वो मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे थे। उसे 2025 में डॉक्टरेट की उपाधि मिलनी थी।

ठंड की वजह से गई थी छात्र अकुल धवन की जान

इससे पहले भी इसी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक छात्र भी पिछले महीने मृत पाया गया था। पिछले महीने एक अन्य पर्ड्यू छात्र (19 वर्षीय) नील आचार्य के लापता होने की सूचना मिली थी। धवन के माता-पिता ने यूनिवर्सिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया था। जिसके बाद अकुल धवन का शव 20 जनवरी 2024 को इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन यूनिवर्सिटी के बाहर मिला। अकुल की मौत की खबर इसी हफ्ते सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अकुल की मौत ठंड लगने की वजह से हुई। रिपोर्ट में कहा गया – अकुल की मौत की वजह हाइपोथर्मिया थी। ये ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर का तापमान नॉर्मल से कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत : एक हफ्ते में इंडियन स्टूडेंट की मौत का चौथा मामला, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित खबरें...

Back to top button