सीहोर में महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई ;नाजुक हालात में भोपाल रेफर

मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर मदद बुलाई। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जहां महिला की हालत गंभीर पाई गई।
नाजुक हालात में भोपाल रेफर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिला से चिंताजनक घटना सामने आई है। रविवार दोपहर जिले के लाड़कुई कस्बे में एक आदिवासी महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। महिला को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे भोपाल रेफर किया गया है।

    गंभीर स्थिति के बाद भोपाल रेफर

    आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। महिला की पहचान विनीता उइके (पति: सुनील उइके) के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 25-26 वर्ष बताई जा रही है। घटना के दौरान विनीता ने बीच सड़क पर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। जहां आसपास मौजूद लोगों ने उसे जलते देख तुरंत पानी डालकर आग बुझाई और किसी तरह उसकी जान बचाई। हालांकि, महिला काफी हद तक झुलस चुकी है।

    प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और आत्मदाह के प्रयास के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    नायब तहसीलदार ने अस्पताल पहुंचकर दर्ज किया बयान

    मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर मदद बुलाई। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जहां महिला की हालत गंभीर पाई गई। महिला को पहले नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया। वहां उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस बीच, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (नायब तहसीलदार) ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान दर्ज कर लिया है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने आत्मदाह जैसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts