PlayBreaking News

People's Update की खबर का असर : विधायक के दौरे के बाद गुना कलेक्टर ने संभाली कमान, अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की कवायद शुरू

Follow on Google News
People's Update की खबर का असर : विधायक के दौरे के बाद गुना कलेक्टर ने संभाली कमान, अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की कवायद शुरू
गुना। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड की बदहाली को लेकर पीपुल्स अपडेट ने विधायक पन्नालाल शाक्य के औचक दौरे के बाद खबर प्रकाशित की थी। खबर का असर यह हुआ कि कलेक्टर किशोर कन्याल ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लापरवाह स्टाफ पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक के दौरे में उजागर हुई अव्यवस्थाएं

गुरुवार देर रात विधायक पन्नालाल शाक्य एक प्रसूता का हालचाल लेने जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां की बदहाल स्थिति, डॉक्टरों की गैर मौजूदगी, गंदगी और मरीजों से पैसों की मांग जैसी शिकायतों ने उन्हें नाराज कर दिया। उन्होंने तुरंत कलेक्टर और सिविल सर्जन को फोन कर हालात से अवगत कराया और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

कलेक्टर की कार्रवाई, लापरवाह स्टाफ पर गिरी गाज

विधायक के निर्देशों के बाद शुक्रवार को कलेक्टर किशोर कन्याल ने अस्पताल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान प्रसूताओं के परिजनों ने इलाज में लापरवाही और स्टाफ द्वारा पैसे मांगने की शिकायतें दर्ज कराईं। इस पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन को दोषी कर्मचारियों को निलंबित करने और लिए गए पैसे लौटाने के आदेश दिए। साथ ही, सफाई और नर्सिंग स्टाफ में बदलाव की प्रक्रिया लागू करने का निर्देश दिया।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का आश्वासन

कलेक्टर ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल की सभी सुविधाओं की समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए। अब देखना होगा कि इन आदेशों का असर कितना जल्दी नजर आता है। ( इनपुट- राजकुमार रजक) ये भी पढ़ें- जिला अस्पताल के जच्चा खाने में बदइंतजामी हावी, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य बोले- भगवान भरोसे चल रहा अस्पताल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts