Jewar Airport Vacancy 2026 :जेवर एयरपोर्ट में निकली बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका

अगर आप एयरपोर्ट पर काम करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है, जो प्राइवेट सेक्टर में एयरपोर्ट जॉब करना चाहते हैं।
कई विभागों में होगी भर्ती
जेवर एयरपोर्ट में इस बार बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें ग्राउंड स्टाफ, कस्टमर सर्विस, ऑपरेशंस, कार्गो और अन्य स्पेशलाइज्ड पद शामिल हैं। इन पदों के जरिए एयरपोर्ट के अलग-अलग विभागों में काम करने का मौका मिलेगा। एयरपोर्ट सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता तय की गई है।
ग्राउंड स्टाफ / कस्टमर सर्विस एजेंट (CSA) – 12वीं पास या ग्रेजुएट
ऑपरेशंस पद – ग्रेजुएशन जरूरी
कार्गो, लोडर और हाउसकीपिंग – 10वीं या 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं
कुछ स्पेशलाइज्ड पदों के लिए संबंधित डिग्री और अनुभव जरूरी हो सकता है।
क्या है उम्र सीमा?
जेवर एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु आमतौर पर 27 से 35 वर्ष के बीच पद के अनुसार तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
- भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।
- सबसे पहले आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी।
- कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
- इसके बाद इंटरव्यू या HR राउंड होगा।
- फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल चयन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Free Coaching in Kota : कोटा में फ्री कोचिंग का मौका, स्कॉलरशिप से JEE-NEET की तैयारी होगी आसान
कितनी मिलेगी सैलरी?
- जेवर एयरपोर्ट में सैलरी पद और अनुभव के आधार पर तय की जाएगी।
- शुरुआती सैलरी लगभग 15,000 से 30,000 रुपये प्रति माह हो सकती है।
- अनुभव होने पर यह 25,000 से 50,000 रुपये तक पहुंच सकती है।
- बड़े और विशेषज्ञ पदों पर 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी भी मिल सकती है।
- इसके साथ ही कर्मचारियों को अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
ऐसे करें आवेदन
जेवर एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.niairport.in पर जाएं।
- वहां ‘Jewar Airport Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
- भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स देख सकते हैं।











