Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ICC T20 Rankings : रवि बिश्नोई बने दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज, सूर्यकुमार का जलवा भी कायम

ICC T20 Rankings : रवि बिश्नोई बने दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज, सूर्यकुमार का जलवा भी कायम
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ICC की टी-20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। ICC ने बुधवार को ताजा टी-20 रैंकिंग जारी की है। हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसकी बदौलत 5 पायदान की छलांग लगाकर बुधवार को ICC टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गए।

बिश्नोई 699 अंकों के साथ टॉप पर पहुंचे

बिश्नोई ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में 5 मैच में 9 विकेट झटके थे। बिश्नोई के 699 रेटिंग अंक हैं, उन्होंने इस तरह 5 पायदान के फायदे से अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (692 अंक) को टॉप से हटा दिया। श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा और इंग्लैंड के आदिल राशिद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं और दोनों के 679 अंक हैं। श्रीलंका के महीश तीक्षणा (677 अंक) शीर्ष पांच गेंदबाजों में शामिल हैं। बिश्नोई खेल के इस छोटे प्रारूप में टॉप 10 में काबिज एकमात्र गेंदबाज हैं, जबकि अक्षर पटेल 9 पायदान की छलांग से 18वें स्थान पर पहुंच गए।

बल्लेबाजी रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव टॉप पर

भारत को टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 से जीत दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बरकरार हैं। जबकि, सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ एक पायदान खिसककर 7वें स्थान पर पहुंच गए। हार्दिक पंड्या ने आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में तीसरा स्थान बरकरार रखा है। जबकि, वह चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 : टी 20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 टीमें फाइनल, पहली बार युगांडा ने भी किया क्वालिफाई, जिम्बाब्वे बाहर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts