Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lake View Ashok : अचानक सुर्खियों में आया भोपाल का ये 3 स्टार होटल, क्योंकि वक्त है बदलाव का

Lake View Ashok : अचानक सुर्खियों में आया भोपाल का ये 3 स्टार होटल, क्योंकि वक्त है बदलाव का
भोपाल। राजधानी में पर्यटन निगम का मशहूर होटल अशोक अब 7 स्टार बनने वाला है। अशोक होटल के डेवलपमेंट और संचालन के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम प्राइवेट पार्टनर से साझेदारी करेगी। यह प्रोजेक्ट पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत तैयार किया जाएगा। हालांकि, अशोक होटल का मालिकाना हक सरकार के पर्यटन निगम के पास ही रहेगा। पांच साल पहले इसे प्राइवेट हाथों में देने की कोशिश की गई थी, तब किसी कंपनी ने इसे लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

स्पेशल पर्पज व्हीकल के निगरानी में होगा डेवलपमेंट

यह निर्णय सात साल पहले ही किया गया था, जब होटल अशोक के शेयर निगम को ट्रांसफर किए गए थे। लेक व्यू अशोक के संचालन के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) कंपनी बनाई गई थी। इसी कंपनी के जरिए होटल के डेवलपमेंट की पूरी याजना को अंजाम दिया जाएगा। इसे लेकर निगम ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। इस प्रोजेक्ट को लेकर गुरुवार (5 सितंबर) को मंत्रालय में बैठक भी हुई। जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में पेश किया जाएगा।

अभी 3 स्टार कैटेगरी में शामिल है होटल

श्यामला हिल्स स्थित यह होटल फिलहाल 3 स्टार की कैटेगरी में शामिल है। यह 7.16 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 4 सुइट, 39 डीलक्स रूम, स्वीमिंग पूल और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। होटल के कैंपस में एक बड़ा बैंक्वेट हॉल है, जिसमें 180 लोग एक साथ आ सकते हैं। साथ ही, होटल में 8135 मीटर बिल्ट अप का एरिया लेक व्यू रेसिडेंसी कैम्पस में मौजूद है। इसमें 82 लोग बैठ सकते हैं। बड़े तालाब के पास मौजूद होने के कारण यहां से बहुत ही शानदार नजारा देखने को मिलता है। वहीं इस नई योजना के बाद होटल लेक व्यू का भविष्य सुनहरा नजर आ रहा है।

40 साल पुराना है होटल

अशोक होटल की शुरुआत 40 साल पहले लगभग 1985-86 के आसपास हुई थी। तब इसके लिए जमीन को 30 साल की लीज पर दिया गया था। होटल की शुरुआत के समय इसमें 51 प्रतिशत साझेदारी केंद्र सरकार की और 49 प्रतिशत शेयर मध्य प्रदेश सरकार के थे। बाद में मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से होटल की सारी इक्विटी खरीद ली थी। अब इसमें केंद्र सरकार की कोई साझेदारी नहीं है। होटल का लीज 2016 में समाप्त होने के बाद इसकी लीज की फाइल पेंडिंग चल रही थी। पांच साल पहले सरकार 350 करोड़ के बाजार मूल्य के साथ अशोक होटल को निजी हाथों में सौंपना चाहती थी लेकिन किसी प्राइवेट कंपनी ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। ये भी पढ़ें- Ujjain Footpath Rape : शराब पिलाकर कचरा बीनने वाली महिला से रेप के वायरल वीडियो से MP में मचा बवाल, कांग्रेस ने बताया कलंक; जानिए पूरा घटनाक्रम…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts