संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, फेक आईडी के साथ युवक गिरफ्तार; जानें क्या था मकसद

Follow on Google News
संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, फेक आईडी के साथ युवक गिरफ्तार; जानें क्या था मकसद
नई दिल्ली। संसद के बाद अब दिल्ली में गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। पुलिस ने फेक आईडी के साथ नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है। Hone Minister Security Breach

क्या था आरोपी का मकसद ?

आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है। वह फेक आईडी के साथ मंत्रालय के दफ्तर में घुसने की कोशिश कर रहा था। आदित्य किस मकसद से फर्जी आईडी लेकर घुसा, फिलहाल इसका कोई आतंकी एंगल सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक, ये किसी जालसाजी के इरादे से अंदर घुस रहा था। दिल्ली पुलिस के साथ आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं।

संसद में हुई थी सेंधमारी

इससे पहले 13 दिसंबर को दो युवकों ने संसद में सेंधमारी की थी। ये दोनों युवक बीजेपी सांसद के पास से संसद की दर्शक दीर्घा तक पहुंचे थे। जब सदन की कार्यवाही चल रही थी, तब ये युवक संसद में घुसे थे। इसके बाद इन युवकों ने अपने जूते से पीले रंग का गैस स्प्रे निकाल कर संसद में फैला दिया था। हालांकि, संसद में मौजूद सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया था। उसी समय एक युवक और एक युवती ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने संसद में घुसपैठ के सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में मनोरंजन डी, सागर शर्मा, नीलम झा, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत को गिरफ्तार किया था। मनोरंजन डी, सागर शर्मा ने संसद के भीतर घुसकर उत्पात मचाया था और नारेबाजी भी की थी। वहीं नीलम झा, अमोल शिंदे ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया था। उस वक्त ललित झा भी वहां मौजूद था, उसने नीलम और अमोल के प्रदर्शन का वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसे वायरल कर दिया था। इसके बाद ललित सभी आरोपियों के फोन और सारे सबूत लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने ललित और महेश को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। हालांकि, ललित ने सभी आरोपियों के फोन और सारे सबूतों को जलाकर नष्ट कर दिया था। ये भी पढ़ें - Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा ने किया सरेंडर, कलर स्प्रे छुपाने के लिए लखनऊ में बनवाए थे स्पेशल जूते
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts