जबलपुरमध्य प्रदेश

कांग्रेस ने बहनों को आइटम कहा था : चौधरी दर्शन सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा

जबलपुर। ये वही लोग है जो बहनों को आइटम कहते थे और अब बहनों के सम्मान की बात कर रहें है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शनसिंह ने बुधवार की सुबह साढ़े 11 बजे भाजपा के कार्यालय रानीताल में एक पत्रकारवार्ता के दौरान ये बात कहीं। साथ ही उन्होंने कहां कि केन्द्र में 50 साल से कांग्रेस की सरकार थी तब उन्हें महिलाओं की चिंता नहीं हुई अब जब चुनाव आ रहें है तो उन्हें नारी सम्मान बात कर रहें है।

ये क्या नारी का सम्मान करेगें

संभागीय कार्यालय रानीताल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने आगे कहा कि ये कांग्रेसी लोग बहनों के प्रति क्या भाव रखते हैं, ये सब जानते हैं। जो मातृशक्ति को आइटम कहते हैं वे क्या नारी का सम्मान करेंगे।

ये चुनावी साल है इसलिये झूठे वादे किये जा रहे

श्री चौधरी ने कहा है कि चुनावी साल आने के कारण कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जनता से महिलाओं से और किसानों से झूठे वादे कर वोट हासिल करने प्रयास कर रही है जबकि विगत सालों में इनके तमाम दावों की हकीकत सामने आ चुकी है।

समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है

दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि हम किसान को आत्म निर्भर बनाने की वकालत करते हैं ताकि आने वाले समय में किसान को कर्ज ही नहीं लेना पड़े। चूंकि समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। ताकि किसानों को एक सम्मानित राशि मिल सके। यही वजह हैं कि आज किसान भाजपा की सरकार में खुशी से अपनी जीविका चला रहा है।

सीएम और पीएम का धन्यवार किया अध्यक्ष ने

चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देते हूँ। हमें किसान की लागत कम करना चाहिए। शिवराज सिंहचौहान स्वयं किसान हैं इसलिए भाजपा के शासन में किसान की बढ़ोत्तरी हो रही है।

संबंधित खबरें...

Back to top button