Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Happy New Year 2025 : जापान से लेकर थाईलैंड तक... पूरी दुनिया में कुछ यूं मना नया साल

Happy New Year 2025 : जापान से लेकर थाईलैंड तक... पूरी दुनिया में कुछ यूं मना नया साल
Happy New Year 2025 : नया साल 2025 का स्वागत दुनियाभर में धूमधाम से किया गया। हर देश ने अपनी अनोखी परंपराओं और उत्सवों के जरिए इस दिन को खास बना दिया। कहीं आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन कर दिया, तो कहीं परंपराओं ने जश्न को यादगार बना दिया। आइए, जानते हैं अलग-अलग देशों में कैसे मनाया गया नए साल का स्वागत।

हांगकांग में विक्टोरिया हार्बर पर शानदार आतिशबाजी

हांगकांग में नए साल का जश्न बेहद शानदार रहा। विक्टोरिया हार्बर पर शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसने आसमान को रंग-बिरंगा कर दिया। इस नजारे को देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं दीं। हांगकांग द्वीप और कॉव्लून प्रायद्वीप के बीच स्थित विक्टोरिया हार्बर इस जश्न का मुख्य केंद्र रहा।

जापान में बौद्ध मंदिरों में 'जोया नो केन' की घंट‍ियां

जापान में नए साल का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया। लोग बौद्ध मठों में पहुंचे और 'जोया नो केन' नामक घंटे बजाए। यह परंपरा साल भर की नकारात्मकताओं को दूर करने और नए साल की शुद्ध शुरुआत का प्रतीक है। टोक्यो के सेंसोजी बौद्ध मंदिर में हजारों की संख्या में लोग प्रार्थना करने के लिए कतार में खड़े थे। यह माना जाता है कि नए साल के पहले दिन की गई प्रार्थना आपकी इच्छाओं को पूरा करती है।

ताइवान के ताइपे सिटी में जोश भरा जश्न

ताइवान में नए साल का स्वागत जोश और उत्साह के साथ किया गया। ताइपे सिटी गवर्नमेंट बिल्डिंग के सामने हजारों लोग जमा हुए। जैसे ही घड़ी ने रात के 12 बजाए, लोगों ने खुशी में झूमते हुए नए साल का स्वागत किया। इस आयोजन में नाच-गाने के साथ-साथ शानदार आतिशबाजी भी की गई।

चीन के बीजिंग में रंगारंग कार्यक्रम

चीन के बीजिंग में नए साल का स्वागत करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। हजारों लोग एक बड़े स्टेडियम में इकट्ठा हुए और डांस परफॉर्मेंस देकर इस मौके को खास बनाया। इस भव्य आयोजन में कई बड़े फिल्मी सितारे भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।

मलेशिया के पेट्रोनास ट्विन टावर्स पर आतिशबाजी

मलेशिया में नए साल के जश्न का मुख्य केंद्र कुआलालंपुर के पेट्रोनास ट्विन टावर्स रहे। यहां भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे। लोग इस यादगार पल को कैमरे में कैद करते नजर आए। जश्न का माहौल पूरे शहर में देखने को मिला।

थाईलैंड में चाओ फ्राया नदी पर उत्सव

थाईलैंड में नए साल का स्वागत संगीत और डांस के साथ किया गया। राजधानी बैंकॉक में चाओ फ्राया नदी के पास लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। यहां जमकर आतिशबाजी की गई, और लोगों ने गाने गाते हुए और नाचते हुए इस मौके का आनंद लिया। ये भी पढ़ें- Happy New Year 2025 : 12 अंगूर खाने की परंपराओं से लेकर बाल्टी भर पानी फेंकने तक, इन देशों में अजीबोगरीब तरह से मनाते हैं नया साल
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts