
इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र में एक लड़का मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था। इसी दौरान उसके पैर में किसी जहरीले जानवर ने काट लिया, लेकिन गेम में मशगूल लड़के को कुछ एहसास ही नहीं हुआ। आधे घंटे बाद उसे पसीना आने लगा और घबराहट हुई। परिजन उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फ्री फायर गेम खेल रहा था युवक
जानकारी मुताबिक, ये घटना इंदौर के जवाहर टेकरी की है। छोटू(18) पुत्र मुकेश अहिरवार छोटे भाई विक्की के साथ दोपहर करीब साढ़े तीन बजे फ्री फायर गेम खेल रहा था। इस दौरान उसे पैर में कुछ चुभने का अहसास हुआ। कुछ समय उसके पैर में सूजन आ गई और घबराहट होने लगी। पैर पर निशान देखकर संभवत सांप जैसे काटने के निशान दिखे। जिसमें छोटू खुद चलकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां करीब आधे घंटे तक वह उपचार के लिए बैठा रहा। यहां डॉक्टरों ने इंजेक्शन नहीं होने की बात करते हुए परिवार को एमवाय ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग जब उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे तो यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
युवक ललितपुर का रहने वाला था
छोटे भाई विक्की ने बताया कि वह दो भाई और तीन बहनें है। सभी ईट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। शनिवार को छोटू ने मजदूरी नहीं की थी। खाना खाने के बाद वह भी उसके साथ मोबाइल पर गेम देखने बैठ गया था। छोटे भाई विक्की के मुताबिक आसपास चूहे घूमते दिखे थे। भाई छोटू को किस जानवर ने काटा यह उसने भी नहीं देखा था।
ये भी पढ़ें: 15 महीने के मासूम पर बाघ ने किया हमला, बच्चे को बचाने भिड़ गई निहत्थी मां; दोनों गंभीर रूप से घायल
पुलिस के मुताबिक मौत को लेकर जांच की जा रही है। मृतक के पिता ईट भट्टे पर ही रहकर गाड़ी चलाने का काम करते हैं। वह मूलत उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के रहने वाले हैं। पिछले दो साल से वह इंदौर में रहकर कामकाज कर रहे थे।