PlayBreaking News

IPL 2024 : गुजरात टाइटंस ने किया नए कप्तान का ऐलान, शुभमन गिल को मिली कमान; हार्दिक पंड्या MI में शामिल;

Follow on Google News
IPL 2024 : गुजरात टाइटंस ने किया नए कप्तान का ऐलान, शुभमन गिल को मिली कमान; हार्दिक पंड्या MI में शामिल;
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले गुजरात टाइटंस (GT) ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल अब गुजरात टाइटंस की कप्तानी करेंगे। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस (MI) में चले जाने के बाद गुजरात टाइटन्स ने ये बड़ा निर्णय लिया है। हार्दिक अगले सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते नजर आएंगे। MI ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा आज सोशल मीडिया पर की। वहीं, MI ने कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से ट्रेड कर दिया है।

गिल ने पहले आईपीएल में नहीं की कप्तानी

गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने इसकी जानकारी दी। विक्रम सोलंकी ने कहा, 'शुभमन गिल ने पिछले दो वर्षों में खेल के उच्चतम स्तर काफी प्रगति की है। हमने उन्हें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि क्रिकेट में एक लीडर के रूप में भी परिपक्व होते देखा है। मैदान पर उनके योगदान ने गुजरात टाइटन्स को एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने में मदद की है। [embed]https://twitter.com/gujarat_titans/status/1729049791571874216[/embed] युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने पिछले सीजन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 17 मैच में गिल के बल्ले से 890 रन निकले थे। उन्होंने 3 शतक भी ठोके थे। उनके अलावा किसी बल्लेबाज ने 750 रन भी नहीं बनाए थे। 2022 सीजन में भी गिल का बल्ला खूब बोला था। उन्होंने 483 रन बनाए थे। अब उनपर बल्लेबाजी के साथ ही कप्तानी की भी जिम्मेदारी रहने वाली है। गिल ने इससे पहले आईपीएल में कभी कप्तानी नहीं की है।

गुजरात टाइटंस ने पहले हार्दिक को रिटेन किया था

बता दें कि रविवार को रिटेंशन-डे पर सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी की, जिसमें गुजरात टाइटंस ने पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को रिटेन किया, लेकिन थोड़ी-देर बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए आरसीबी के साथ कैमरून ग्रीन को ट्रेड किया।

शुभमन गिल ने कप्तान बनने के बाद कही ये बात

शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाए जाने के बाद अपनी मन की बात कहीं। गिल ने कहा कि मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर मुझे खुशी और गर्व है। इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। हमारे दो सीजन रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।

शुभमन गिल का IPL करियर

बात करें शुभमन गिल के आईपीएल प्रदर्शन की तो साल 2018 में IPL में डेब्यू किया था। साल 2018 में KKR ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। IPL में शानदार परफॉर्मेंस के बाद गिल ने भारत के लिए वनडे में डेब्यू किया था। साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल ने वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। साल 2022 में KKR ने गिल को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। शुभमन गिल ने साल 2022 के IPL सीजन में 16 मैच खेलते हुए 483 रन बनाए थे, जिसमें उनका उच्च स्कोर 96 रन का रहा। साल 2023 में शुभमन गिल ने 17 मैच खेले और कुल 890 रन बनाए। ये भी पढ़ें- IPL 2024 : नीलामी से पहले टीमों ने जारी की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट, हार्दिक और धोनी पर सभी की निगाहें… बेन स्टोक्स और जो रूट नहीं खेलेंगे आईपीएल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts