Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुजरात : खतरे के निशान के ऊपर बह रही नर्मदा नदी, जलस्तर बढ़ा; मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित, देखें VIDEO

गुजरात : खतरे के निशान के ऊपर बह रही नर्मदा नदी, जलस्तर बढ़ा; मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित, देखें VIDEO
मुंबई देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। गुजरात के दाहोद में भारी बारिश के चलते वानाकबोरी डैम ओवरफ्लो है। माही नदी पर बने इस डैम के ओवरफ्लो होने से आस-पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर ट्रेन की आवाजाही रविवार रात से रोक दी गई है, क्योंकि गुजरात के भरूच और अंकलेश्वर स्टेशन के बीच नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

भारी बारिश के बीच रेल सेवा प्रभावित

पश्चिम रेलवे के PRO की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर पुल संख्या 502 पर नर्मदा नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद मुंबई-अहमदाबाद मार्ग के वडोदरा खंड में भरूच और अंकलेश्वर स्टेशन के बीच ट्रेन यातायात रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है, हालांकि इसमें कमी आना शुरू हो गया है। बाढ़ के कारण नदी के दोनों छोर पर सभी यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों को रोक दिया गया है। ट्रेन में फंसे यात्रियों को जलपान, चाय और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। पश्चिम रेलवे के अनुमान के मुताबिक कुछ घंटों के बाद जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ सकता है।

कई गांवों का संपर्क टूटा

यात्रियों को ट्रेन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए हैं। मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस सहित कम से कम डेढ़ दर्जन ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में बाढ़ आ गई और कई गांवों का संपर्क टूट गया, क्योंकि नर्मदा और अन्य नदियां पूरे उफान पर थीं। देखें VIDEO ये भी पढ़ें- बिहार नाव हादसा अपडेट : बागमती नदी से 2 लोगों के शव बरामद, 9 अभी भी लापता; तलाश अभियान जारी ये भी पढ़ें- VIDEO : यूपी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी… बेटी, दामाद और पिता की गोली मारकर हत्या, बेकाबू भीड़ ने 6 से ज्यादा घरों को फूंका
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts