राष्ट्रीय

Gujarat BJP Manifesto : मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी, पांच लाख रोजगार, मजदूरों को 2 लाख का लोन, जानें और क्या है भाजपा के संकल्प पत्र में

गांधीनगर। गुजरात चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया। इसमें भी मुफ्त की योजनाओं काे आगे रखा गया है। पार्टी ने छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया है, जबकि मजदूरों को दो लाख रुपए तक के लोन की व्यवस्था देने की बात कही गई है। रोजगार के मुद्दे पर यहां 5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। भाजपा के घोषणापत्र में गाय, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं का खास ख्याल रखा गया है।

भाजपा के संकल्प पत्र में ये वादे

1- यूनिफॉर्म सिविस कोड पर सिफारिश लागू करेंगे।
2- गुजरात में 5 साल में 20 लाख रोजगार।
3- सिंचाई के लिए 25 हजार करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।
4- महिलाओं को 5 साल में एक लाख रोजगार।
5- दो सी फूड पार्क बनाए जाएंगे।
6- कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोष के तहत 10 हजार करोड़ रुपए।
7- देवभूमि द्वारका कॉरिडोर का निर्माण करेंगे।
8- गोशालाओं के लिए 500 करोड़ रुपए। 1000 अतिरिक्त मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
9- मजदूरों को क्रेडिट कार्ड और 2 लाख तक लोन दिया जाएगा।
10- 20,000 सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट बनाएंगे।

नड्‌डा बोले- जो कहा है, वो करेंगे

घोषणा पत्र जारी करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र सिर्फ दस्तावेज नहीं है। हमने जो कहा है वो किया है जो कहेंगे वो करेंगे। भारतीय जनता पार्टी में ये ताकत है। सीआर पाटिल ने कहा कि संकल्प पत्र के लिए हमने गुजरात के 1 करोड़ लोगों से राय ली। इसके लिए वाट्सऐप नंबर जारी किया गया था। शहरी-ग्रामीण और छात्रों की राय भी हमने शामिल की है।

कांग्रेस का 10 लाख नौकरी, फ्री बिजली का वादा

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए जारी किए घोषणापत्र में 10 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों की कर्ज माफी और हर माह 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, महिला, युवा, सामजिक न्याय और कोरोना पीड़ितों पर अधिक फोकस है। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के साथ ही हर गुजराती को 10 लाख रुपए का मुफ्त इलाज का वादा किया है। यही नहीं, किडनी, लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट की फ्री सेवाएं देने का वादा भी कांग्रेस ने किया है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button