Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गत्ते की फैक्ट्री में भीषण आग:- पास में मौजूद प्लास्टिक और चॉकलेट फैक्ट्री को दमकल ने बचा

गत्ते की फैक्ट्री में भीषण आग:- पास में मौजूद प्लास्टिक और चॉकलेट फैक्ट्री को दमकल ने बचा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    इंदौर। उद्योग नगर पालदा स्थित अग्रवाल कंपाउंड में रविवार रात लगी आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। देखते ही देखते लपटों ने गोदाम को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और पास की फैक्ट्रियों तक फैलने लगी। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर प्लास्टिक और चॉकलेट फैक्ट्री को बचा लिया, लेकिन पुष्टे का गोदाम पूरी तरह खाक हो गया।
    Twitter Post
     
    जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे कंपाउंड में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली। तत्काल गांधी हाल, मोती तबेला और सांवेर से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था, लेकिन जैसे ही दमकल गाड़ियां लौटीं, आग दोबारा भभक उठी। तब से लगातार आग बुझाने का अभियान चल रहा है। फायर ब्रिगेड ने बताया कि अब तक लगभग 1 लाख 95 हजार लीटर पानी झोंका जा चुका है। खबर लिखे जाने तक यह आंकड़ा 2 लाख लीटर तक पहुंच गया, लेकिन आग पूरी तरह काबू में नहीं आई। पुष्टे के गोदाम से उठ रही तेज लपटें और धुएं के कारण आग बार-बार फैलने लगती है। आग की चपेट में पास की प्लास्टिक फैक्ट्री का पिछला हिस्सा आ गया, जहां रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। वहीं, चॉकलेट फैक्ट्री तक पहुंचने से पहले ही आग पर नियंत्रण कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि पुष्टे के गोदाम के जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts