Ganesh Utsav 2024 : स्टार भारत के शो 'शैतानी रस्में' की एक्ट्रेस आयुषी भावे ने शेयर की 95 साल पुरानी गणपति मूर्ति की दिव्य कहानी

Follow on Google News
Ganesh Utsav 2024 : स्टार भारत के शो 'शैतानी रस्में' की एक्ट्रेस आयुषी भावे ने शेयर की 95 साल पुरानी गणपति मूर्ति की दिव्य कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क। हमारे पसंदीदा सितारे अपने-अपने अंदाज में गणेश उत्सव मना रहे हैं और अब तो बप्पा की विदाई का समय भी आ गया है। इसी बीच 'शैतानी रस्में' शो में अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री आयुषी भावे ने दिल छूने वाली एक कहानी साझा की है। जहां उन्होंने अपनी 95 साल पुरानी पारिवारिक गणपति मूर्ति से जुड़ी खास बात दर्शकों को बताई। यह मूर्ति पीढ़ियों से उनके परिवार में चली आ रही है और अब उनके परिवार के लिए आशीर्वाद और आस्था का प्रतीक बन गई है।

संतान प्राप्ती से जुड़ी है कहानी

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए अभिनेत्री आयुषी भावे ने बताया, "हमारे गणपति जी की एक बहुत खास कहानी है। मेरे परदादा-दादी को संतान नहीं हो रही थी, इसलिए उन्होंने गणपति बप्पा से मन्नत मांगी थी कि अगर उन्हें संतान प्राप्त होती है, तो वे हर साल गणपति जी को घर लाएंगे। तभी से हम हर साल बाल गणेश जी की वही मूर्ति घर लाते हैं, जो एक बाघ पर विराजमान हैं। यह मूर्ति लगभग 95 साल पुरानी है और हमने इसे कभी नहीं बदला और कभी बदलेंगे भी नहीं। यह हमारे परिवार के लिए एक दिव्य संबंध बन गया है।”

गणपति बप्पा को विदाई देने पर एक्ट्रेस ने क्या कहा

इस साल जब भावे परिवार गणपति बप्पा को विदाई दे रहा है, तो आयुषी का कहना है, "गणपति बप्पा को विदा करना मेरे लिए हमेशा भावुक होता है, लेकिन हमें पता है कि जब हम उन्हें अगले साल वापस लाएंगे, तो वह हमें ऐसे आशीर्वाद देंगे, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। यह एक खूबसूरत एहसास है और इस मूर्ति के जरिए हम हमेशा उनकी उपस्थिति महसूस करते हैं। जब भी हम इसे देखते हैं, हमें बप्पा और अपनी पारिवारिक परंपरा से जुड़ाव महसूस होता है। भगवान गणेश हमें हमेशा अच्छा करने और अच्छा बनने की सीख देते हैं और मैं आशा करती हूं कि आप सभी हमारे शो '10:29 की आखिरी दस्तक' को अपना इतना ही प्यार देते होंगे।” ये भी पढ़ें- Bachchan Family : क्या आराध्या स्कूल नहीं जाती? हमेशा मां ऐश्वर्या के साथ दिखने पर नेटिजंस पूछने लगे हैं सवाल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts