Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bachchan Family : क्या आराध्या स्कूल नहीं जाती? हमेशा मां ऐश्वर्या के साथ दिखने पर नेटिजंस पूछने लगे हैं सवाल

Bachchan Family : क्या आराध्या स्कूल नहीं जाती? हमेशा मां ऐश्वर्या के साथ दिखने पर नेटिजंस पूछने लगे हैं सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ SIIMA (साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स) 2024 में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचीं। हालांकि, पति अभिषेक बच्चन से अलग होने की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या और उनकी बेटी की इस उपस्थिति ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ऐश्वर्या अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या को पैपराजी ने दुबई में स्पॉट किया। वहीं अब हमेशा ऐश्वर्या के साथ आराध्या की मौजूदगी पर लोगों ने उनकी पढ़ाई को लेकर सवाल उठाया है।

दुबई में मां-बेटी का ग्रैंड वेलकम

दुबई के होटल में पहुंचते ही ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या का भव्य स्वागत किया गया। फूलों के बुके के साथ उनका सम्मान हुआ, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में ऐश्वर्या हमेशा की तरह खुश नजर आईं, जबकि आराध्या अपने मासूम अंदाज में टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहने दिखीं। बता दें, SIIMA अवार्ड्स में ऐश्वर्या राय बच्चन को ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (साउथ) कैटगरी में नामांकित किया गया है।

सोशल मीडिया पर उठा आराध्या की पढ़ाई का सवाल

ऐश्वर्या और आराध्या का यह वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी उपस्थिति को लेकर सवाल उठाए। एक यूजर ने कहा, “ऐश्वर्या को कैंपेन की जरूरत है इसके लिए वो अपनी बेटी का इस्तेमाल कर रही हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने पूछा, “क्या यह किसी स्कूल में पढ़ाई नहीं कर रही हैं?” फैंस ने खासतौर पर यह सवाल उठाया कि आराध्या हर जगह अपनी मां के साथ ही नजर आती हैं, तो उसकी पढ़ाई कब होती है? कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐश्वर्या पर आराध्या का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, “ऐश्वर्या हर जगह अपनी बेटी को लेकर जाती हैं। न कभी उसकी कोई दोस्त होती है, न ही कोई और परिवार का सदस्य।” देखें वायरल हो रहा वीडियो...

कुछ लोगों ने की तारीफ

वहीं, कुछ लोग इस बात की तारीफ भी कर रहे हैं कि आराध्या हमेशा अपनी मां का साथ देती है। एक फैन ने लिखा, “ऐश्वर्या और आराध्या का बंधन बहुत खास है। मुश्किल समय में बेटी का मां का साथ देना सराहनीय है।” आजकल मीडिया में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के अलग होने की अफवाहें हैं। ऐसे में लोग ऐश्वर्या को सांत्वना देते भी नजर आए। ये भी पढ़ें- Border-2 : शुरू होने से पहले ही विवादों में Sunny Deol की फिल्म, पब्लिक नोटिस जारी; भरत शाह बोले- मूवी के वर्ल्ड राइट्स मेरे पास
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts