राष्ट्रीयव्यापार जगत

बेलगाम हो रहे तेल के दाम : आज फिर Petrol-Diesel पर 80-80 पैसे बढ़े, जानें लेटेस्ट रेट

देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 9 दिन में 8वीं बार तेल की कीमतों में इजाफा किया गया है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा

देश भर में महंगे पेट्रोल से लोग परेशान हैं, लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 101.01 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा महंगा है। बता दें कि स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

शहर डीजल पेट्रोल

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 92.27 101.01
मुंबई 100.10 115.88
कोलकाता 95.42 110.52
चेन्नई 96.76 106.69
भोपाल 96.31 112.98

9 दिनों में इतना महंगा हुआ पेट्रोल

22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। तब से अब तक सिर्फ एक दिन (24 मार्च) छोड़कर हर रोज कीमतों में उछाल आ रहा है। उपचुनाव के बाद 4 नवंबर 2021 को केंद्र ने पेट्रोल पर 5 रु./ली. टैक्स घटाकर जो राहत दी थी, लेकिन अब 9 दिनों में पेट्रोल 5.60 रु. महंगा हो गया है।

ये भी पढ़ें- 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है नुकसान; Check List से मिलाएं क्या बाकी है

किस दिन कितने बढ़े दाम?

  • 30 मार्च- 80 पैसे
  • 29 मार्च- 80 पैसे
  • 28 मार्च- 30 पैसे
  • 27 मार्च- 50 पैसे
  • 26 मार्च- 80 पैसे
  • 25 मार्च- 80 पैसे
  • 23 मार्च- 80 पैसे
  • 22 मार्च- 80 पैसे

ये भी पढ़ें- आज फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, दिल्ली में पेट्रोल का शतक पूरा; जानें नए रेट्स

अभी नहीं थमेगी महंगाई मार!

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फरवरी में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 13 साल 8 महीने के उच्चतम स्तर 139.13 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए थे। चुनाव के दौरान कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे, इसलिए उसकी भरपाई अब शुरू कर दी गई है। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में अब क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट आ चुकी है। मंगलवार को कच्चा तेल 6.79% गिरावट के साथ 104.84 डॉलर/बैरल रहा। यह उच्चतम स्तर से 31% कम है।

ये भी पढ़ें- महंगाई का झटका : पेट्रोल-डीजल के बाद दिल्ली में CNG-PNG के भी दाम बढ़े, नई कीमतें आज से ही लागू

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।

व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button