राष्ट्रीयव्यापार जगत

आज फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, दिल्ली में पेट्रोल का शतक पूरा; जानें नए रेट्स

देश की जनता को आज फिर महंगाई का झटका लगा है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। मंगलवार को भी 8 दिन में 7वीं बार तेल के दाम बढ़ाए गए। पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे और डीजल में 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी लेकिन पेट्रोल-डीजल महंगा

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम करीब 26 फीसदी तक घट चुके हैं। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आउट ऑफ कंट्रोल होते दिखाई दे रहे हैं। 22 मार्च से अब तक यानी 8 दिन में 7 बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

ये भी पढ़ें- आज फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम: 7 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ Petrol, जानें नई कीमतें

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फरवरी में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम 130 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर से गिरकर अब 103 डॉलर तक आ गए हैं। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि राष्ट्रीय बाजार में अभी कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने वाला नहीं हैं।

महानगरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 100.21 91.47
मुंबई 115.04 99.25
कोलकाता 109.68 94.62
चेन्नई 105.94 96.00

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

ये भी पढ़ें- तेल का अटैक जारी: 6 दिन में पांचवी बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, जानिए नई कीमतें

8 दिन में 7 बार बढ़ चुके हैं दाम

मार्च महीने में पिछले 7 दिन महंगाई को बढ़ाने वाले रहे हैं।

• 22 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू गैस के दाम भी 50 रुपए बढ़े थे।
• 23 मार्च को दूसरी बार पेट्रोल-डीजल 80-80 पैसे महंगे हुए थे।
• 24 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से राहत मिली थी, लेकिन CNG-PNG के दाम 1 रुपए तक महंगे हुए।
• 25 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी।
• 26 मार्च को चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।
• 27 मार्च को पांचवी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे। पेट्रोल पर 50 पैसे और डीजल पर 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
• 28 मार्च को छठवीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे। पेट्रोल पर 30 पैसे और डीजल पर 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
• 29 मार्च को सातवीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े। पेट्रोल पर 80 पैसे और डीजल पर 70 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें- महंगाई का झटका : पेट्रोल-डीजल के बाद दिल्ली में CNG-PNG के भी दाम बढ़े, नई कीमतें आज से ही लागू

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।

व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button