अंतर्राष्ट्रीयकोरोना वाइरसस्वास्थ्य

कोरोना की नई लहर से दहशत: चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में घर में Lock हुए लोग, बड़े स्तर पर हो रही जांच

कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर चीन में हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है। चीन का सबसे बड़ा शहर सोमवार से 5 दिन के लिए बंद हो गया है। लॉकडाउन लगाने का साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। चीन सरकार इसके बाद देश के पश्चिमी हिस्से में 1 अप्रैल से कोरोना टेस्टिंग करेगी। इसलिए वहां भी लॉकडाउन लगाया जाएगा।

सिर्फ आम जनता के निकलने पर रोक!

कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुके शंघाई में मार्च महीने की शुरुआत से ही कोरोना केस बढ़ने लगे थे। जिसको देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है। हालांकि ग्लोबल शिपिंग हब शंघाई पूरी तरह बंद नहीं होगा। ये बैन आम जनता के लिए हैं।

शंघाई के कई सेक्टरों पर लगा ताला

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को हालात सामान्य होने तक बंद करने का फैसला लिया गया है। 26 मिलियन की आबादी वाले शहर शंघाई में अब कई सेक्टरों को बंद कर दिया गया है। जगह-जगह कोविड की जांच के लिए बूथ बनाए गए हैं। लॉकडाउन से शंघाई की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ रहा है। शंघाई का डिज़्नी थीम पार्क कोरोना की वजह से पहले से ही बंद है।

ये भी पढ़ें- सावधान: आ रही है Corona की चौथी लहर! 7 राज्यों में नए वैरिएंट का अटैक शुरू; जानें इसके Symptoms

वैक्सीनेशन भी बेअसर!

हांगकांग यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन की वैक्सीन SinoVac कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खिलाफ एंटीबॉडी बनाने में नाकाम है। यह उन लोगों को भी नहीं बचा पा रही है जिन्हें पहले से वैक्सीन की दो खुराकें दी जा चुकी हैं। चीन में 87 प्रतिशत आबादी का कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो चुका है। चीन में कोरोना वायरस की नई लहर के पीछे का कारण ओमिक्रॉन वेरिएंट को माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कोरोना अलर्ट: भारत में आ सकती है चौथी लहर…जानें कितनी हो सकती है खतरनाक, एक्सपर्ट ने की ये भविष्यवाणी

मार्च में मिले 55 हजार से ज्यादा केस

चीन में मार्च माह में अब तक 56 हजार से ज्यादा कोरोना केस मिले हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने रविवार को 4,500 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए, जो शनिवार की तुलना में 1,000 कम हैं। इसके पहले शुक्रवार को 4,790 और शनिवार को 5,600 नए कोरोना केस सामने आए थे।

ये भी पढ़ें- Corona की चौथी लहर से पहले ही बढ़ा कोरोना से मौतों का आंकड़ा, 2 राज्यों में हुई सबसे ज्यादा मौत

वैश्विक व्यापार पर पड़ेगा असर

इस लॉकडाउन के साथ ही पुडोंग, जो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट है, वह भी बंद कर दिया जाएगा। शहर का पश्चिमी आधा हिस्सा पुक्सी 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक बंद रहेगा। लॉकडाउन के दोनों फेज में लोगों से घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सभी जॉब करने वालों को घर से काम करने की सलाह दी गई है। वहीं टास्क फोर्स के विशेषज्ञ वू फैन ने कहा, “अगर शंघाई पूरी तरह से रुक गया, तो पूर्वी चीन सागर में कई अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज तैर रहे होंगे।

संबंधित खबरें...

Back to top button