
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार रात को वॉशिंगटन डीसी में एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान फायरिंग की खबर सामने आ रही है। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि, एक पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Washington DC पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी
मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 14वीं और यू स्ट्रीट पर शूटिंग के दौरान एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों को गोली मार दी गई। शूटिंग के वीडियो में अधिकारियों को सड़क पर पड़े कई लोगों की मदद करते हुए दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें- America में फिर हुई गोलीबारी… चर्च के बाहर फायरिंग में दो लोगों की मौत; Biden ने पेश किया बंदूक नीति बदलने का खाका
कार्रवाई में जुटी मेट्रोपॉलिटन पुलिस
वॉशिंगटन डीसी में हुई फायरिंग के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। इसके साथ ही फायरिंग करने वाले शख्स की तलाश कर रही है। हालांकि, अभी तक गोली चलाने वाले शख्स की जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- America Gun Violence: फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका… शिकागो के एक नाइट क्लब में फायरिंग, 2 की मौत
फिलाडेल्फिया में भीड़ पर चली थी गोलियां
5 जून को फिलाडेल्फिया (Philadelphia) से फायरिंग की खबर सामने आई थी। यहां बंदूकधारी ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई थी। जबकि, 11 लोग घायल हुए थे।
ये भी पढ़ें- America : फिलाडेल्फिया में भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों की मौत; 11 घायल