अंतर्राष्ट्रीय

America में फिर हुई गोलीबारी… चर्च के बाहर फायरिंग में दो लोगों की मौत; Biden ने पेश किया बंदूक नीति बदलने का खाका

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। गुरुवार शाम करीब 7 बजे लोवा के एम्स शहर की एक चर्च में शूटर ने कई लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है। बता दें कि, जिस चर्च में गोलीबारी हुई, वह यूएस हाईवे से 30 किमी दूर है।

अमेरिका में बढ़ रहे गोलीबारी के मामले

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अमेरिका में लगातार खुलेआम गोलीबारी के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले ओक्लाहोमा के तुलसा स्थित एक अस्पताल परिसर में युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही हमलावर की भी मौत हो गई थी। इससे पूर्व एक स्कूल के बाहर दीक्षांत समारोह के दौरान पार्किंग विवाद में युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Oklahoma Hospital Firing: अमेरिका में 8 दिन में गोलीबारी की दूसरी घटना, अब अस्पताल परिसर बना निशाना; 4 की मौत

ये भी पढ़ें- Firing in US: अमेरिका में एक बार फिर स्कूल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, एक बुजुर्ग महिला की मौत; 2 घायल

2022 में US में फायरिंग की 233 वारदातें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 2022 में अब तक मास शूटिंग की 233 वारदातें हो चुकी हैं। गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं को लेकर राष्ट्रपति बाइडेन ने वाइट हाउस से अपने संबोधन में देश की मौजूदा बंदूक नीति को बदलने का खाका पेश किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 1994 का वह कानून फिर से लागू करने का आह्वान किया, जिसके तहत असॉल्ट वेपन्स पर बैन लगा दिया गया था।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button