Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Annapoorani FIR : भगवान राम को मांसाहारी बताने पर नहीं थम रहा नयनतारा की फिल्म का विवाद, मेकर्स के खिलाफ जबलपुर में भी शिकायत दर्ज

Annapoorani FIR : भगवान राम को मांसाहारी बताने पर नहीं थम रहा नयनतारा की फिल्म का विवाद, मेकर्स के खिलाफ जबलपुर में भी शिकायत दर्ज
जबलपुर। साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म अन्नापूर्णी (Annapoorani) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि, रिलीज के साथ ही फिल्म कंट्रोवर्सी का शिकार हो गई। फिल्म को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। 8 जनवरी को मुंबई में फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी फिल्म के निर्माता-निर्देशक और लीड एक्ट्रेस के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

हिंदूवादी संगठन ने कराई FIR दर्ज

हिंदू सेवा परिषद ने जबलपुर के थाना ओमती में मंगलवार (9 जनवरी) को केस दर्ज कराया है। हिंदू सेवा परिषद के अतुल जेसवानी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, फिल्म अन्नपूर्णी में कई ऐसे सीन्स है, जो हिंदू धर्म के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अपमान करते हैं। फिल्म में भगवान श्रीराम के खिलाफ कई गलत टिप्पणियां की गई हैं। जो हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं। फिल्म के कलाकार के द्वारा यह दिखाया गया है कि श्री राम भगवान वनवास के दौरान जानवरों को मार कर मांस खाते थे।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुई FIR

पुलिस ने धारा 153 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक के साथ स्टार कास्ट के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। नीलेश कृष्णा (निर्देशक), नयनतारा (लीड रोल), जतिन सेठी (निर्माता), आर रविन्द्रन (निर्माता), पुनीत गोईका (निर्माता), सारिक पटेल और मोनिका शेरगिल के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

फिल्म के इन सीन्स के खिलाफ FIR दर्ज

  • फिल्म में बताया गया है कि भगवान श्रीराम और माता सीता भी मांस खाया करते थे।
  • फिल्म में एक्ट्रेस हिंदू होने के बाद भी मंदिर नहीं जाकर मुस्लिम दोस्त के घर रमजान इफ्तार करने जाती है। फिल्म में लड़की के पिता संध्या आरती कर रहे हैं और दादी माला जप रही हैं पर उनकी बेटी के मांस खाने और खिलाने के दृश्य आपस में जुड़े हुए दिखाए गए हैं।
  • हिंदू पुजारी की बेटी मुस्लिम लड़के के प्यार में पड़ जाती है, यहां लव जिहाद दिखाया गया है।
  • फिल्म में ये भी कहा गया है कि भगवान श्रीराम, माता सीता के अलावा भगवान लक्ष्मण, शिव और भगवान मुरुगन भी मांस खाया करते थे।
  • फिल्म में एक ब्राह्मण हिंदू लड़की को मुस्लिम धर्म के लिए प्रेरित किया गया है। इसके साथ ही धार्मिक ग्रंथ जैसे रामायण, पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों का गलत तरीके से गलत तथ्यों के साथ दिखाया गया है।

मुंबई में भी दर्ज हो चुकी है FIR

शिवसेना के पूर्व नेता रमेश सोलंकी ने 6 जनवरी को फिल्म अन्नापूर्णी के मेकर्स के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अलावा भी रमेश सोलंकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिकायत की कॉपी भी शेयर की थी।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म अन्नापूर्णी 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। उन्होंने फिल्म में मंदिर के पुजारी की बेटी अन्नापूर्णी का रोल किया है, जो शेफ बनने का सपना पूरा करने के लिए नॉनवेज पकाती है। फिल्म में नयनतारा के अलावा जय, सत्यराज, कार्तिक कुमार और रेणुका भी लीड रोल में हैं। ये भी पढ़ें - कंट्रोवर्सी का शिकार हुई नयनतारा की फिल्म Annapoorani, भगवान राम को बताया मांसाहारी… मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts